PAK में ISIS ने कराया आत्मघाती बम विस्फोट, खूंखार आतंकी ग्रुप अब ने ली जिम्मेदारी
इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने पाकिस्तान बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में पाकिस्तान पुलिस ने 3 लोगों गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकी हमला उस वक्त हुआ जब कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल बैठक कर रहा था। इस हमले की जिम्मेदारी अब आईएसआईएस ने ली है। हमले में घायल हुए अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हमले के पीछे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले करने वाला कौन था, इसका पता चला है। हमले कारण करीब 44 लोगों ने दम तोड़ दिया था। जबकि 100 लोग से अधिक यायल हुए थे। लेकिन बाद में मृतकों की संख्या 54 तक पहुंच गई। हमले के कुछ घंटे बाद अब खूंखार आतंकी संगठन ने इस की जिम्मेदारी ली है।

बाजौर अस्पताल में आपातकाल घोषित
हमले के बाद बड़ी संख्या में घायल हुए लोगो को सैन्य हेलीकॉप्टरों से बाजौर से प्रांतीय राजधानी पेशावर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घंटों पहले डॉन अखबार के मुताबिक, "35 से अधिक लोगों को तिमरगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर भेजा गया है।"












Click it and Unblock the Notifications