इराक: मोसुल में ISIS ने किया ट्रिपल कार बम ब्लास्ट, 23 की मौत
मोसुल के जिस इलाके में यह बम ब्लास्ट हुआ है वहां इराकी प्रशासन का कंट्रोल है। आईएसआईएस लगातार इस इलाके में अटैक कर रही है।
मोसुल। इराक के मोसुल में इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने फिर से हमला किया है। तीन कार सुसाइड बम धमाके से मोसुल दहल गया। आईएसआईएस के इस अटैक में 23 लोगों की मौत हो गई।

तीन सुसाइड बॉम्बर्स ने किया अटैक
मोसुल के एक जिले में ट्रिपल कार बम ब्लास्ट हुआ है। इस इलाके को आईएसआईएस के चंगुल से छुड़ा लिया गया था।
इराकी डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार, इस घटना में 8 पुलिसवाले और 15 नागरिकों की जान चली गई।
मोसुल में हुए इस बड़ी आतंकी कार्रवाई की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। आईएसआईएस की न्यूज एजेंसी अमाक ने कहा है कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
गुरुवार को हुआ एक और हमला
गुरुवार को हुए एक मोर्टार अटैक में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने वाले चार इराकी ऐड वर्कर और कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई। यह ऐड वर्कर और आम नागरिकों पर हुआ एक सप्ताह के भीतर दूसरा हमला था।












Click it and Unblock the Notifications