आईएसआईएस ने पुतिन को कहा 'सुअर' दी बदले के लिए तैयार रहने की वॉर्निंग
मॉस्को। सीरिया में रूस की ओर से जारी हमलों और शनिवार को क्रैश हुए रशियन एयरलाइन के एक जेट के बाद अब आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो में आईएसआईएस ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को 'सुअर' बुलाते हुए उन्हें बदले के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।
पढ़ें-मैसेजिंग एप के जरिए आईएसआईएस ने ली थी जिम्मेदारी
इस वीडियो में आतंकियों ने शनिवार को इजिप्ट के सिनाई पेनिनसुला में क्रैश हुए जेट की घटना की जिम्मेदारी भी ली है। इस वीडियो में पांच आतंकी नजर आ रहे हैं जो इस हादसे को अंजाम देने वाले अपने साथियों की तारीफ कर रहे हैं।
इजिप्ट हादसे के बाद हीरो बनने की तैयारी में आईएसआईएस
एक आतंकी रशिया और अरबी दोनों भाषाओं में बात कर रहा है। साथ ही पुतिन को सीरिया में आईएसआईएस पर हमले न करने की धमकी दे रहर है।
इस आतंकी के हाथ में एक चाकू है और वह वीडियो में और भी जेट्स को इसी तरह से गिराने की बात कर रहा है। उसे सीरिया में रूस की ओर से जारी हमलों का बदला पूरी दुनिया से लेने की बात करते हुए सुना जा सकता है।
हालांकि इस वीडियो से पहले भी आईएसआईएस ने एक मैसेज भेज कर मेट्रोजेट हादसे की जिम्मेदारी ली थी। उस समय रूस ने इसे मानने से साफ इंकार कर दिया था। फिलहाल यह नया वीडियो पुतिन की मुश्किलें बढ़ा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications