सेक्स स्लेव बनने से इंकार करने वाली 19 लड़कियों को ISIS ने जिंदा जलाया
नयी दिल्ली। आतंकी संगठन ISIS ने एक बार फिर रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। आईएसआईएस के लड़कों ने यौन संबंध बनाने और गुलामी स्वीकार करने से मना करने पर 19 यजीदी लड़कियों को जिंदा जला दिया। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि आईएसआईएस ने इन लड़कियों को जलाने से पहले उन्हें लोहे की पिंजड़े में बंद कर दिया था। सेक्स स्लेव ना हो प्रेग्नेंट और जारी रहे बलात्कार इसलिए गर्भनिरोधक गोलियां देता है ISIS

इस वारदात के चश्मदीद ने बताया कि सैकड़ों लोग देखते रहे और 19 यजीदी लड़कियों को लोहे के पिंजड़ें में बंद कर जला दिया गया। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी आईएसआईएस के लड़कों ने सेक्स स्लेव ना बनने को तैयार होने वाली लड़कियों को जिंदा जलाकर मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications