'वर्जिन हूरों' को पहनाने के लिए ISIS आंतकी जेब में रखते हैं अंडरगारमेंट्स
नई दिल्ली। खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस अब खात्मे की कागार पर है। इसी बीच आईएसआईएस के लड़ाकों को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि कई आत्मघाती हमलावरों के कपड़ों के अंदर बनी जेबों में महिलाओं के अंतर्वस्त्र (पैंटी) मिले हैं। सिरियाई सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए जिहादियों ने पूछताछ में इन अंतर्वस्त्रों के पीछे की कहानी बताई है।

जन्नत में कुंवारी हूरों के लिए ले जाते हैं अंतर्वस्त्र
जिहादियों ने बताया कि लड़ाके अपने जेब में अंडरगारमेंट उन कुंवारी हूरों के लिए ले जा रहे हैं जो उन्हें जन्नत में मिलेंगी। जिहादियों द्वारा इन बातों के खुलासे से साफ जाहिर हो गया है कि इन आतंकवादियों का इस तरह ब्रेनवॉश किया जाता है कि वे 'जन्नत में हूरों' से मिलने की कल्पना करते हुए आत्मघाती हमला करने जैसे दुस्साहस को अंजाम देते हैं।

72 वर्जिन हूरों से मिलने के लिए बनता है 'स्वर्ग का पासपोर्ट'
सीरियन डिफेंस फोर्स ने रक्का में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर छापा मारा था। छानबीन में उन्हें एक ऐसी चीज मिली जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल इन आतंकियों के आकाओं ने अपने लड़ाकों के लिए ‘स्वर्ग का पासपोर्ट' बनवाया है। गहरे हरे रंग के इस पासपोर्ट में अरबी और इंग्लिश में लिखा है। यह सभी लड़ाकों को बांटा जाता था।

जल्द ही खत्म हो जाएगा ISIS
सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ जारी जंग में लड़ रहे कई सीरियाई कमांडर्स और जनरल्स का कहना है कि 30 दिन के अंदर इस जंग का फैसला हो जाएगा। उनके मुताबिक, ISIS को यहां हराने के लिए अब केवल 30 दिन और चाहिए। इन जनरल्स का कहना है कि यहां ISIS की हालत उस पके हुए केले की तरह हो गई है, जो कि अपने छिलके से बाहर आ गया है। इनके मुताबिक, अब केवल ISIS का बाहरी छिलका ही बचा है, बाकी जो था वह सब खत्म हो गया।












Click it and Unblock the Notifications