Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sunita Williams: क्या सुनीता विलियम्स भारतीय नागरिक हैं? कौन हैं इनके माता-पिता, क्‍या धर्म मानती हैं?

Is Sunita Williams an Indian citizen: नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स की धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। अंतरिक्ष में लगातार 9 महीने बिताने के बाद धरती पर लौटी सुनीता विलियम्‍स स्‍वस्‍थ्‍य और सुरक्षित हैं। सुनीता को लेकर आए कैप्‍सूल ड्रैगन ने जब 19 मार्च 2025 को सुबह साढ़े तीन बजे फ्लोरिडा के पास समुद्र में लैडिंग की। उस समय लोग नासा के लाइव प्रसारण को देखने के लिए टीवी से चिपके हुए थे।

सुनीता विलियम्‍स अंतरिक्ष मिशन पर केवल 8 दिन के लिए गई थीं लेकिन उनके एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने की वजह से वो स्‍पेस में अपने साथी बुच के साथ अंतरिक्ष पूरे नौ महीने फंसी रहीं। 9महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद सुनीता विलियम्‍स जब धरती पर लौटी तो नासा के साथ भारत में भी जमकर जश्‍न मनाया गया। जिसके बाद लोग सर्च कर रहे हैं कि भारतीय मूल की सुनीता विलियम्‍स क्‍या भारत की नागरिक हैं? उनका भारत से क्‍या कनेक्‍शन है?

Sunita Williams

सुनीता विलियम्‍स के माता पिता कौन हैं?

दरअसल, सुनीता विलियम्‍स भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं उनके पिता दीपक पांड्या गुजरात के झूलासन के रहने वाले हैं और उन्‍होंने 1953 में गुजरात से सांइससाइड में इंटर्नशिप की इसके बाद 1957 में एम.डी. की डिग्री हासिल की और क्लीवलैंड, ओहियो में मेडिसिन में अपनी इंटर्नशिप खत्‍म की इसके बाद कई जगहों पर रहकर रिसर्च की। विलियम्‍स के पिता पाड्या की 1957 में अमेरिका में स्लोवेनियाई-अमेरिकी उर्सुलाइन बोनी जालोकर से मुलाकात हुई और उनमें प्‍यार हो गया और दोनों से शादी कर ली।

सुनीता विलियम्‍स के माता-पिता क्‍या करते हैं?

सुनीता विलियम्‍स के पिता भारतीय अमेरिकी न्‍यूरोएटोमिस्‍ट थे और सुनीता की उनकी मां उर्सुलाइन बोनी पांड्या स्लोवेनियाई-अमेरिकी हैं। उनकी मां शादी से पहले का नाम नी ज़ालोकर था।

क्‍या सुनीता विलियम्‍स भारत की नागरिक हैं?

सुनीता विलियम्‍स भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं लेकिन उनके पार भारत की नागरिकता नहीं है। उनका जन्‍म अमेरिका के ओहियो के यूक्लिड में 19 सितंबर 1965 में हुआ था और सुनीता मैसाचुसेट्स के नीधम को अपना होमटाउन मानती हैं।

भारत से सुनीता विलियम्‍स का क्‍या है कनेक्‍शन

सुनीता विलियम्‍स का जन्‍म भले ही अमेरिका में हुआ और वहीं पर पली बड़ी हुई लेकिन उनका पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा का झूलावन है। सुनीता विलियम्‍स के धरती पर लौटते ही झूलावन में खूब पटाखे फोंडकर जश्‍न मनाया गया। सुनीता विलियम्‍स के चचेरे भाई ने भी बहन की कामयाबी पर उछल पड़े।'

सुनीता विलियम्‍स के पति कौन हैं?

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्‍स के पति माइकल जे विलियम्‍स हैं जो अमेरिकी संघीय सरकार में संघीय मार्शल हैं। दोनों ने 20 साल पहले शादी की थी और उनके कोई बच्‍चे नहीं है। दोनों करियर की शुरूआत में हेलीकॉप्‍टर पायलट थे लेकिन सुनीता विलियम्‍स को अंतरिक्ष की दुनिया बहुत भाती थी इस‍लिए वो इस फील्‍ड में आईं। उनके पति ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि सुनीता के लिए अंतरिक्ष सबसे खुशहाल स्‍थान है।

सुनीता विलियम्‍स किस धर्म को मानती हैं?

शादी के बाद सुनीता अपने पति का ही सरनेम लगाती हैं लेकिन भगवान की पूजा करती हैं। अंतरिक्ष में भी वो अपने साथ गणपति बप्‍पा की मूर्ति लेकर गई थी और वहां पर अराधना करती थीं! वो गणपति बप्‍पा को अपने लिए लकी मानती हैं। इसके पहले वो अंतरिक्ष यात्रा पर जब गई थी तब अपने साथ भगवत गीता, शिव और ओम अपने साथ लेकर गई थीं। सुनीता बहुत आघ्‍यात्मिक हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+