मिस्र: ईसाई तीर्थयात्रियों की बस IS अटैक, 8 की मौत, 14 घायल
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिणी क्षेत्र में कोप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही एक बस पर हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियो ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कोप्टिक क्रिश्चियन आर्कबिशप ने कहा कि काहिरा से करीब 150 मिल दूर मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान के दूरस्थ सेंट सैमुअल कंफेसर मठ की यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने गोलीबार कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। मिस्र में ईसाई अल्पसंख्यकों पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आतंकी संगठन आईएस ने कहा कि उन्होंने ही ईसाई तीर्थयात्रियों को निशाना बनाया है, जिसमें 13 की मौत और 18 लोग घायल हुए हैं।
मिस्र में पिछले एक साल में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घटना है। पिछले साल जुलाई 2017 में इसी तरह एक बस पर आतंकियों ने अटैक कर दिया था, जिसमें 28 लोगों की मौत हुई थी। मिस्र में ईसाई अल्पसंख्यकों पर कई बार आतंकियों ने निशाना बनाया है।
राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने शुक्रवार को एक समुदाय पर हुए अटैक पर चिंता व्यक्त की हैं। हालांकि, राष्ट्रपति सिसी को कई बार अपने देश के चरमपंथियों के आगे झुकते हुए या उनका दृढता से समर्थन करते हुए देखा जा चुका है। शुक्रवार को हुए हमले में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आतंकियों ने कहा कि उन्होंने दो बसों को अटैक किया है।
ये भी पढ़ें: मिस्र: बेली डांस पर गाना गाने के आरोप में महिला सिंगर को दो साल की सजा
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications