जिंदा है ISIS चीफ बगदादी, 46 मिनट का जारी किया ऑडियो टेप

नई दिल्ली। रूस और ईरान ने कुछ महीने पहले ही इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने का दावा किया था लेकिन इस्लामिक स्टेट की तरफ से जारी नए ऑडियो टेप ने इन दावों को सवालों के घेरे में ला दिया है। आईएसआईएस ने दावा किया है कि ऑडियो टेप में अबू बकर अल-बगदादी की आवाज है। अमेरिकी खुफिया विभाग अब इस ऑडियो टेप की जांच में जुट गई है।

ऑडियो टेप में किसे दी धमकी

ऑडियो टेप में किसे दी धमकी

इस ऑडियो टेप में बगदादी ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी संकट का जिक्र किया है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि यह ऑडियो ज्यादा दिन पुराना नहीं है। इस ऑडियो टेप में बगदादी ने कहा कि अमेरिका अब पहले से ज्यादा कमजोर है उसके अंदर इतनी हिम्मत नहीं की वो उत्तर कोरिया से लड़ सके। इसके साथ ही बगदादी ने कहा कि वो इराक के मोसुल और सीरिया के हमा शहर को दोबारा कब्जे में लेने के लिए लड़ाई छेड़ेगा।

46 मिनट का है ऑडियो टेप

46 मिनट का है ऑडियो टेप

बगदादी के द्वारा जारी यह ऑडियो टेप कुल 46 मिनट का है जिसमें वो कोफिरों से लड़ने की बात कर रहा है। बता दें कि बगदादी की जिंदगी और उसकी मौत दोनों, दुनिया के लिए एक रहस्य बनी हुई है। पिछले कुछ सालों की बात करें तो बगदादी के मारे और जिंदा होने की कम से कम 10 बार खबरें आ चुकी है। लेकिन 11 जून को रूस के दावे के बाद इसपर एक तरह से विराम लग गया था। रूस ने दावा किया था कि उसने 11 जून को सीरिया में एक हवाई हमले के दौरान बगदादी को मार गिराया। सीरिया के सरकारी चैनल पर भी बगदादी के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। ईरान ने भी इस खबर को पक्का बताया था।

अमेरिका को था शक

अमेरिका को था शक

हालांकि रूस और सीरिया के दावे पर अमेरिका शुरू से ही संदेह करता रहता है। जून हमले के बाद अमेरिका ने कहा था उसे कोई ऐसे पुख्ता सबूत नहीं मिले जिससे यह पुष्टि हो सके की बगदादी मारा गया है। ऑडियो टेप सामने आने के बाद अमेरिकी एजेंसियां उसकी जांच में जुट गई है। बता दें कि बगदादी को 2014 के बाद से ही सार्वजिनक रूप से कहीं नहीं देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+