इराक में बाइक रेस देखने आई लड़की पर भीड़ ने कर दिया हमला, पुरुष दोस्त ने ऐसे बचाई जान

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह 30 दिसंबर की घटना है जिसमें एक बाइक रेस इवेंट में कथित तौर पर छोटे कपड़े पहनने के आरोप में लड़की पर एक भीड़ हमला कर देती है और लात-घूंसों से मारती है।

swarm attacked lone girl

Image: Twitter

इराक में एक बाइक रेसिंग शो के दौरान 17 साल की लड़की पर एक भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये इवेंट इराक के कुर्दिस्तान इलाके में हो रहा था। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी चोटों को जानलेवा नहीं माना गया था।

30 दिसंबर की है घटना

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह 30 दिसंबर की घटना है जिसमें कथित तौर पर छोटे कपड़े पहनने के आरोप में लड़की पर एक भीड़ हमला कर देती है और लात-घूंसों से मारती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो कुछ मर्द लड़की को घेर लेते हैं। फिर उसे धक्का मारने लगते हैं। इसके बाद भीड़ लड़की के साथ मार-पीट करने लगती है। एक शख्स उसे लात मारता हुआ भी दिख रहा है। इस दौरान उसे बाइक पर बचाने एक लड़का आता है। वह लड़का भीड़ से उस लड़की को निकाल कर ले जाता है।

पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो के मुताबिक, लड़की ने चॉकलेटी कलर का एक टॉप, कार्डिगन और एक स्कर्ट पहना हुआ है। वो तेज कदमों से भीड़ से दूर भागती नजर आ रही है, लेकिन कुछ आदमी उसका पीछा करते नजर आ रहे हैं। वो उस पर चिल्ला रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 3 लड़की का वीडियो बना रहे थे।

कपड़ों की वजह से हुआ हमला

घटना के बाद, एनजीओ कुर्दिस्तान वॉच ने कहा कि लड़की पहले भी रेसिंग इवेंट्स में भाग ले चुकी थी। एनजीओ ने यह भी कहा कि इस घटना के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ के मुताबिक भीड़ का कहना था कि लड़की के कपड़ों की वजह से उनका और बाइकर्स का ध्यान भटक रहा था। उनका ये भी कहना था कि लड़कियों को इस तरह के शो में नहीं आना चाहिए क्योंकि लड़कियों के होने से लोगों का ध्यान शो की बजाय उन पर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+