खून के प्यासे आतंकी, घर-घर जाकर कर रहे हैं पत्नियों की तलाश

इराक में आईएसआईएस के कहर के बाद लोग इन आतंकियों से डरे हुए हैं। आतंक के दूसरा नाम बन चु के आईएसआईएस के आतंकी ना केवल खून-खराबा और दहशत फैसला रहे है, बल्कि आतंकी आतंकी संगठन के कुंआरे आतंकवादी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके है।आईएसआईएस के कुंवारे आतंकवादी अपने लिए बीवियां ढूंढ रहे हैं। ये आतंकवादी लोगों से घर-घर जाकर पूछ रहे हैं कि आपके घर में कितनी विवाहित और अविवाहित औरतें हैं?
आतंकवादी घर-घर जाकर तलाशी कर रहे है। लोगों की खासकर महिलाओं की आईडी कार्ड जांच कर रहे हैं। दरअसल इराक में आईडी कार्ड से शादी की स्थिति का पता चलता है। आईएसआईएस ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया है कि स्थानीय लोग अगर सुन्नी हों तो उन्हें परेशान न किया जाए, लेकिन कई आईएसआईएस द्वारा कब्जा किए गए इलाके में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। आईएसआईएस ने अपने कब्जे वाले कुछ इलाकों में लड़ाई बंद होने से पहले ही महिलाओं की पोशाकों, कॉफी शॉप्स में टीवी देखने और सिगरेट पीने जैसी चीजों के लिए नियम बनाना शुरू कर दिया है।
आईएसआईस आतंकी संगठन अपने क्रूरता और कट्टरता भरे कदमों की वजह से ही अल-कायदा की तरह ही अलग-थलग पड़ सकता है। हलांकि तकनीकी और आर्थिक रुप से पूरी तरह सक्षम ये आतंकी संगठन लोगों में खौफ भरने के लिए पूरी कोशिश कर रहा हैं। इराक की राजधानी बगदाद के शिया बहुल इलाके में आईएसआईस ने आतंक फैला रखा है और जनसंहार की घटनाओं को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications