कभी भारत, कभी कतर, कभी US तो कभी TTP... पाकिस्तान कैसा न्यूक्लियर देश है, जिसे हर कोई मारता है लात?
Iran Attack on Pakistan: पाकिस्तान ने मंगलवार को अपनी सीमा के अंदर ईरानी हवाई हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें दो बच्चे मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इसे "अपने हवाई क्षेत्र का बिना मतलब का उल्लंघन" बताया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ईरान ने कहा है, कि उसने पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के कोह-सब्ज़ (हरा पहाड़) क्षेत्र में सुन्नी आतंकवादी समूह जैश अल-अदल, जिसे ईरान में जैश अल-धुल्म के नाम से जाना जाता है, उसके दो गढ़ों को नष्ट करने के लिए "सटीक मिसाइल और ड्रोन हमलों" का इस्तेमाल किया है।

ईरान की सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने पाकिस्तान पर किए गये हमलों को पुष्टि की है।
यह हमला ईरान द्वारा सोमवार को उत्तरी इराक और सीरिया में मिसाइलें दागने के बाद हुआ है, जो मध्य पूर्व में शत्रुता की लेटेस्ट वृद्धि है, जहां गाजा में इजरायल के चल रहे युद्ध के व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है, कि उसके क्षेत्र पर हुए हमले में "दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं" और उसने ईरान को "गंभीर परिणाम" भुगतने की चेतावनी दी है।
पूर्व अफगान उप-राष्ट्रपति ने लिए मजे
पाकिस्तान पर हुए हमले के बाद अब उसकी 'नंबर-1' सेना पर सवाल उठ रहे हैं और अफगानिस्तान के पूर्व उफराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि ये पाकिस्तान आखिर किस तरह के न्यूक्लियर देश है, जिसे हर तरफ से लोग ठोकते रहते हैं।
अमरूल्ला सालेह ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि "मैंने पढ़ा, कि ईरान ने पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में जैश अदल आतंकवादी समूह के खिलाफ मिसाइल हमला किया है। ये एक महान एवं साहसी कदम है। काश हमारे पास क्वेटा शूरा को निशाना बनाने की ऐसी क्षमता होती, जब वे 20 से वर्षों से ज्यादा समय तक वहां मौजूद थे। मैं राविलपिंडी में जीएचक्यू की भावनाओं की कल्पना कर सकता हूं।"
पूर्व अफगान राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में आगे कहा है, कि "जनरल मुशर्रफ ने मेरे साथ अपनी प्रसिद्ध बातचीत में कहा था, "पाकिस्तान कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है, जहां आप अपने एजेंटों को भेज सकें और फिर हमें बता सकें, कि ओसामा बिन लादेन यहां है"। मैंने उत्तर दिया, राष्ट्रपति महोदय, यह उपाधि आप सिर्फ अपने देश को दे रहे हैं, मुझे नहीं।"
उन्होंने आगे लिखा है, कि "मैं तब नहीं जानता था, और मैं अब भी नहीं जानता, कि बनाना रिपब्लिक का क्या मतलब है, लेकिन मुझे लगता है, कि इसका मतलब यह है कि अगर किसी देश के पास परमाणु शस्त्रागार है, लेकिन उसे हर तरफ से लात मारी जाती है, यानी अमेरिकी ड्रोन कतर से उड़ान भरते हैं और पाकिस्तान पर हमला करते हैं, मई 2011 के रात के हमले की तो बात ही छोड़ दें। वज़ीरिस्तान से टीटीपी हमला करता है, पश्चिम से ईरानी मिसाइलें हमला करती हैं, पूर्व से भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है।"
सालेह ने आगे लिखा है, कि "जिन्नाह का विजन और जिया उल हक का फिर से नया विजन...सभी लड़खड़ा रहे हैं। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है।"
आपको बता दें, कि पाकिस्तान के आतंकियों से दुनिया के सारे देश परेशान रहे हैं। और इस बार भी ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है, लेकिन इस बात की उम्मीद ना के बराबर है, कि पाकिस्तान ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की स्थिति में है।












Click it and Unblock the Notifications