जब्त किए जहाज से पाकिस्तानी नागिरकों को रिहा करेगा ईरान, वहां मौजूद 17 भारतीय को कब छूटेंगे?

ईरानी नौसेना के कमांडो ने बीते शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास इजरायल से जुड़े जहाज एमएमसी एरीज पर कब्जा कर लिया था। ये जहाज 15 अप्रैल की रात भारत पहुंचने वाला था। लेकिन ईरान ने इसे इजराइली विमान बताते हुए अपने कब्जे में ले लिया थी।

इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था। जहाज पर कब्जा करने के बाद ईरानी जल क्षेत्र में ले जाया गया। इस जहाज पर 25 क्रू मेंबर थे, जिनमें 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी नागरिक थे। इस बीच खबर आ रही है कि ईरान ने जहाज पर मौजूद पाकिस्तान के दोनों नागरिकों को रिहाई की अनुमति दे दी है।

release-pakistanis-on-board-seized-vessel

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सरकार ने एमएससी एरीज़ पर सवार पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा करने की अनुमति दे दी है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इन पाकिस्तानी नागरिकों को अगले कुछ दिनों में रिहा किया जा सकता है।
हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जब्त किए गए जहाज पर कितने पाकिस्तानी सवार हैं, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जहाज के मुख्य परिचालन अधिकारी मुहम्मद अदनान अजीज और कम से कम एक अन्य चालक दल के सदस्य पाकिस्तान से हैं।

हालांकि जहाज पर सवाल 17 भारतीयों की रिहाई को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष आमिर अब्दुल्लाहियान के साथ फोन पर बातचीत में एमएससी जहाज पर भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया था।

14 अप्रैल को विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया था कि इस मामले को लेकर उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है। भारतीय विदेश मंत्री ने ईरान से क्रू से मिलने के लिए सरकार का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की मांग की थी, जिस पर ईरानी नेता ने सहमति जताते हुए जल्द मुलाकात संभव कराने की बात कही थी।

ईरान ने जहाज क्यों पकड़ा?

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ईरना के मुताबिक बीते शनिवार को रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडो हेलीकॉप्टर के जरिए जहाज के डेक पर उतरे और इसे ईरानी क्षेत्र में लेकर आए। रॉयटर्स ने ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नासिर कनानी के हवाले से कहा, "समुद्री कानूनों का उल्लंघन करने और ईरानी अधिकारियों की कॉल का जवाब नहीं देने के कारण जहाज को ईरान के अधिकार वाले जल क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया गया।" कनानी ने बताया कि ईरान को यकीन था कि जहाज इजराइल से जुड़ा था।

इस बीच शिपिंग फर्म एमएससी ने बुधवार को कहा कि 13 अप्रैल को ईरान द्वारा जब्त किए गए एमएससी एरीज के 25 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, उन्होंने कहा कि उनकी जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ चर्चा जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+