Iran Vs America: ईरान पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा? भारत के बाद चीन ने भी नागरिकों को तुरंत भागने का दिया आदेश
Iran Vs America: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। भारत के बाद अब चीन ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर उन्हें तुरंत ईरान छोड़ने या सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। दूतावासों की इन चेतावनियों ने युद्ध की आहट को और तेज कर दिया है।
लोग डरे हुए हैं कि क्या मिडिल ईस्ट में कोई बड़ी तबाही होने वाली है? एयरस्पेस की अनिश्चितता और सीमा पर बढ़ती हलचल यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिन इस क्षेत्र के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

चीन की सख्त चेतावनी
भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए अब चीन ने भी अपने नागरिकों को ईरान से बाहर निकलने की सलाह दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि वहां सुरक्षा हालात बहुत खराब हैं और स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। चीन ने अपने लोगों को संवेदनशील और सैन्य ठिकानों से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही, नए लोगों को ईरान की यात्रा न करने के लिए कहा गया है। चीन का यह कदम बताता है कि बीजिंग को बड़े हमले का अंदेशा है।
भारत ने पहले ही दी थी सलाह
भारत सरकार ने करीब 24 घंटे पहले ही अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से ईरान की यात्रा टालने और वहां रह रहे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित रास्तों से निकलने या दूतावास के संपर्क में रहने को कहा था। भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि युद्ध छिड़ने की स्थिति में वहां फंसे लोगों को निकालना काफी मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Trump Strait of Hormuz: होर्मुज पर ट्रंप ने कर दिया ऐसा ऐलान कि खुश हो गया चीन, अब क्या करेगा ईरान?
क्या जंग अब तय है?
ईरान के हवाई क्षेत्र का बार-बार बंद होना और देशों का अपने नागरिकों को वापस बुलाना, ये सामान्य संकेत नहीं हैं। हालांकि किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर युद्ध का एलान नहीं किया है, लेकिन सीमाओं पर बढ़ती सैन्य तैनाती और इजरायल के साथ बढ़ती तनातनी 'दूसरे दौर की भीषण जंग' की तरफ इशारा कर रही है। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मामला सिर्फ धमकियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़ी सैन्य कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढे़ं: Arunachal Pradesh पर चीन की 'नापाक' चाल, 23 जगहों के बदले नाम, भारत ने दिया ऐसा जवाब कि बीजिंग में खलबली
आम जनता पर बढ़ता खतरा
अगर ईरान में युद्ध छिड़ता है, तो इसका असर सिर्फ वहां रहने वाले चीनियों या भारतीयों पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा। तेल की कीमतों से लेकर ग्लोबल सप्लाई चेन तक सब कुछ प्रभावित होगा। सबसे बड़ा खतरा उन मासूम लोगों पर है जो इस तनाव के बीच वहां फंसे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की अपील की जा रही है, लेकिन जमीनी हालात को देखकर लगता है कि शांति की गुंजाइश फिलहाल बहुत कम बची है।












Click it and Unblock the Notifications