Iran US War: कौन है ये सुंदरी, जो Khamenei का ढहाएगी किला? जनता का देंगी साथ या बनेंगी ट्रंप की कठपुतली!
Iran US War: ईरान और अमेरिका में इन दिनों रस्साकशी चल रही है। वहीं लॉस एंजिल्स में निर्वासन का जीवन काट रहे रेजा शाह पहलवी के बेटे मोम्मद रेजा पहलवी और उनका परिवार इस टकराव के बाद फिर से चर्चा में है। हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक सभा के दौरान निर्वासित शाही परिवार की प्रिंसेस नूर पहलवी की भूमिका भी उनके भाषण के बाद चर्चा में आ गई।
दरअसल, लॉस एंजिल्स में दुनिया का सबसे बड़ा ईरानी प्रवासी समुदाय रहता है, जिसे लोग प्यार से 'तेहरेंजेलेस' (ईरान की राजधानी तेहरान और लॉस एंजिल्स के नाम से बना नाम) भी कहते हैं। जानेंगे, कौन हैं नूर पहलवी, क्या करती हैं और कौन है उनका हमसफर।

कौन हैं नूर पहलवी?
33 साल नूर पहलवी का जन्म अमेरिका में हुआ था। वह शाह रेजा पहलवी की सबसे बड़ी बेटी हैं। नूर ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में मैग्ना कम लाउडे के साथ ग्रेजुएशन किया है और वेंचर कैपिटल सेक्टर में काम करती हैं। वह कई मानवाधिकार संगठनों से भी जुड़ी रही हैं। उनके पिता रेजा पहलवी, ईरान के अंतिम शाह के बेटे हैं और खुद को सत्ता परिवर्तन के बाद अगले शासक के रूप में पेश करते हैं।
भविष्य में ईरान की महारानी बनेंगी नूर?
ईरान के पुराने संविधान के मुताबिक, उत्तराधिकारी सबसे करीबी पुरुष वारिस होता था। लेकिन रेजा पहलवी की तीन बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। एक संभावित पुरुष वारिस उनके भतीजे कीखोस्रो जहानबानी हैं, लेकिन उनका संबंध क़ाज़र वंश से जुड़ता है, जिसे पहले सत्ता से हटाया गया था।
संविधान में क़ाज़र वंश को दोबारा सत्ता में आने से रोकने की शर्त है। इससे नूर और उनकी बहनों के लिए रास्ता खुल सकता है। कुछ ईरानियों का मानना है कि रेजा अपनी बेटियों में से किसी को भी उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं, जो खामेनेई को सत्ता से बेदखल करेंगी।
ग्लैमरस इमेज और शाही पहचान
नूर न्यूयॉर्क की हाई-प्रोफाइल सोशल लाइफ का हिस्सा हैं। वह हैम्पटन्स और फैशन इवेंट्स में नजर आती हैं। वोग और हार्पर्स बाज़ार के अरबी वर्जन में भी उनकी तस्वीरें छपती रही हैं। उनकी यह छवि निर्वासित ईरानियों के लिए पुराने फ़ारसी वैभव का प्रतीक बन गई है। नूर एक ऐसे ईरान की बात करती हैं जहां फ़ारसी संस्कृति का जश्न मनाया जाए और लोग अपनी पसंद से धर्म और जीवनसाथी चुन सकें। जहां महिलाओं को हर तरह की आजादी हो और बे रोक-टोक वे खुलकर जी सकें।
खुद शिया मुस्लिम, जीजा यहूदी
रेजा पहलवी की दूसरी बेटी ईमान पहलवी ने यहूदी अमेरिकी उद्यमी ब्रैडली शेरमन से पेरिस में शादी की। इससे पहले न्यूयॉर्क में सिविल मैरिज हुई थी। सोशल मीडिया पर इस शादी को अंतर-धार्मिक एकता और भविष्य के ईरान के प्रतीक के रूप में देखा गया। शादी में 'होरा' नाम का पारंपरिक यहूदी नृत्य भी हुआ। कनाडाई-ईरानी नेता गोल्डी घमारी ने इसे शाही विरासत और उम्मीद का प्रतीक बताया।
इज़राइल से संबंध और राजनीतिक संकेत
2023 में रेजा पहलवी ने इज़राइल का दौरा किया और बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिमी दीवार पर प्रार्थना भी की। उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए बाहरी समर्थन की बात की है। उनका बयान 'यह हमारी बर्लिन वॉल का क्षण है' काफी चर्चा में रहा।
तीसरी बेटी फराह और परिवार का भविष्य
सबसे छोटी बेटी फराह मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और एक आम अमेरिकी युवा जीवन जी रही हैं। परिवार के बारे में कहा जाता है कि बेटियों को अमेरिकी माहौल में पाला गया, न कि भावी रानी के रूप में। रेजा और उनकी पत्नी ने हाल ही में मैरीलैंड का अपना 3 मिलियन डॉलर का घर बेच दिया है और अधिक समय पेरिस में बिताते हैं।
ईरान में समर्थन और सवाल
ईरान के अंदर कई विरोध प्रदर्शनों में रेजा पहलवी की तस्वीरें दिखाई देती हैं। लेकिन लगभग 50 साल के निर्वासन के बाद यह सवाल बना हुआ है कि क्या यह परिवार सच में सत्ता में लौट सकता है। कुछ लोग पत्रकार मसीह अलीनेजाद और वकील नसरीन सोतूदे जैसे नेताओं की ओर भी देख रहे हैं, जो ईरान के भीतर सक्रिय हैं। जबकि अमेरिका का सपोर्ट पहलवी खानदान की ओर ज्यादा है।
प्रिंसेस नूर पहलवी का भाषण
नूर, क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी की सबसे बड़ी बेटी हैं। रैली में नूर पहलवी ने हजारों लोगों की मौजूदगी में भाषण दिया।उन्होंने कहा- 'यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के खुद को वापस पाने की घोषणा है।' उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक का सबसे बड़ा हथियार डर रहा है, लेकिन अब ईरान के 'शेरों और शेरनियों' पर इसका असर नहीं है।
ईरान में दमन और इंटरनेट बंदी
नूर के मुताबिक ईरान के अंदर क्रूर दमन, प्रदर्शनकारियों की हत्याएं, गिरफ्तारियां और बार-बार इंटरनेट बंद होने की घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि इंटरनेट बंद करना सिर्फ कम्युनिकेशन रोकना नहीं, बल्कि सबूत मिटाने और लोगों को अलग-थलग करने की कोशिश है।
क्या शाही वापसी संभव है?
पहलवी परिवार के समर्थक उम्मीद रखते हैं कि वे एक दिन ईरान लौटेंगे। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इतने लंबे निर्वासन और पूरी तरह अमेरिकी जीवनशैली के बाद वापसी आसान नहीं होगी।फिलहाल सवाल यही है: क्या नूर पहलवी सिर्फ एक सफल अमेरिकी व्यवसायी हैं, या भविष्य में ईरान की संभावित महारानी? समय ही इसका जवाब देगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी -
Trump U-Turn: अपने ही दावों से फिर पलटे ट्रंप, स्पीच में बदला जंग का टारगेट, 7 बातें जो कर रही कन्फ्यूज -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून? -
अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ब्रिज हुआ तबाह, ईरान के लिए क्यों है ये तगड़ा झटका? -
'1 April Fools Joke', ईरान ने ट्रंप के ‘नए शासन’ वाले दावे का उड़ाया मजाक, सीजफायर को बताया झूठा और मनगढ़ंत -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications