Iran-US War 2026: 'दुश्मन में पड़ गई दरार', घायल होने की अटकलों के बीच Mojtaba Khamenei ने ट्रंप को दी चेतावनी

Mojtaba Khamenei Message: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच एक सनसनीखेज मोड़ आया है। ईरान के नए सर्वोच्च नेता और दिवंगत अली खामेनेई के बड़े बेटे, मोजतबा खामेनेई ने देश के नाम एक एकता संदेश जारी किया है।

यह संदेश ऐसे समय में आया है जब न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुजतबा उस अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता की मृत्यु हुई थी।

iran-us-war-2026-mojtaba-khamenei-unity-message

फरवरी में पद संभालने के बाद से मुजतबा एक बार भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी इस 'रहस्यमयी चुप्पी' ने उनकी सेहत और अस्तित्व पर कई सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन शुक्रवार, 24 अप्रैल को उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी लिखित बयान ने इन अटकलों को एक नई दिशा दे दी है।

'दुश्मन की दीवार में आई दरार': मोजतबा की हुंकार

मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीडिया पर मैसेज देते हुए कहा-"हमारे देशवासियों के बीच जो अभूतपूर्व एकता बनी है, उसने हमारे विरोधियों को कमजोर कर दिया है। यह हमारे लिए एक रणनीतिक बढ़त है।" उन्होंने आगे कहा कि इस एकता को और मजबूत बनाए रखना जरूरी है, ताकि दुश्मन और अधिक कमजोर हो सके। ताजा संदेश में ईरानी जनता की असाधारण एकजुटता को जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इसी एकता ने पश्चिमी ताकतों के इरादों को नाकाम कर दिया है।

नेताओं के बीच 'फूट' की खबरों का खंडन

खामेनेई ने बाहरी देशों द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भी आगाह किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान का राजनीतिक और सैन्य ढांचा अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। इसके बाद मोजतबा ने कहा कि दुश्मन की मीडिया ऑपरेशन्स लोगों के मन और मनोविज्ञान को निशाना बना रही है ताकि राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को कमतर किया जा सके।

उन्होंने जनता से अपील की कि उनकी लापरवाही इस नापाक इरादे को सफल न होने दे। इससे पहले, ईरानी संसद के अध्यक्ष मसूद पेज़ेशकियन ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें ईरान के भीतर 'कट्टरपंथियों' और 'नरमपंथियों' के बीच लड़ाई की बात कही जा रही थी।

Iran War Update: स्पेनिश गर्लफ्रैंड संग प्राइवेट जेट में मौज उड़ा रहा ईरानी राजदूत का बेटा, वायरल हुआ Video
Iran War Update: स्पेनिश गर्लफ्रैंड संग प्राइवेट जेट में मौज उड़ा रहा ईरानी राजदूत का बेटा, वायरल हुआ Video

कैसी है मोजतबा खामेनेई की सेहत: क्या मुजतबा खामेनेई गंभीर घायल हैं?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वे मानसिक रूप से सक्रिय हैं, लेकिन शारीरिक अक्षमता के कारण उन्होंने फिलहाल निर्णय लेने की अहम शक्तियां रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के जनरलों को सौंप दी हैं। सार्वजनिक रूप से सामने न आना उनकी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है, हालांकि ईरानी सरकार इसे 'सुरक्षा कारणों' का नाम दे रही है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप की घेराबंदी से बढ़ा तनाव

भू-राजनीतिक तनाव अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की ओर बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "मेरे पास दुनिया का पूरा समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं-घड़ी टिक-टिक कर रही है!" ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना नष्ट हो चुकी है और घेराबंदी इतनी मजबूत है कि यहां से स्थिति केवल खराब ही होगी।

अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। विमानवाहक पोत USS George HW Bush के मध्य पूर्व पहुंचने के साथ ही वहां अमेरिकी विमानवाहकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि जलमार्ग में माइन बिछाने की कोशिश करने वाले किसी भी ईरानी जहाज को नष्ट कर दिया जाए।

शांति वार्ता पर सस्पेंस बरकरार

भले ही ट्रंप ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन अब तक वहां कोई भी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा है। इस्लामाबाद में सुरक्षा बेहद कड़ी है, लेकिन कूटनीतिक गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Mojtaba Khamenei न दिखते हैं, न बोलते हैं, आता है केवल मैसेज', आखिर कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर?
Mojtaba Khamenei न दिखते हैं, न बोलते हैं, आता है केवल मैसेज', आखिर कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+