UNSC से आपात बैठक बुलाने की अपील, नसरुल्लाह की मौत के बाद ईरान ने दी खुली चेतावनी
इजराइल डिफेंस फोर्स ने हिजबुल्लाह के सुप्रीम कमांडर नसरुल्लाह को ढेर कर दिया है। नसरुल्लाह की मौत के बाद ईरान ने युनाइटेड नेसंश सिक्योरिटी काउंसिल से आपात बैठक बुलाए जाने की अपील की है। लेबनान में इजराइल की गतिविधियों और इस क्षेत्र में वृहद मामलों पर चर्चा के लिए ईरान ने इस आपात बैठक को बुलाने के लिए कहा है।
ईरान के यूएन राजदूत आमिर सईद ने यूएनएसई के 15 सदस्यों को एक पत्र लिखा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ईरानी राजनयिक स्थलों और प्रतिनिधियों पर किसी भी हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के राजदूत ने कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने क्षेत्र की सुरक्षा करने से बिल्कुल हिचकिजाएगा नहीं।

आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण
नसरुल्लाह की मौत के बाद दुनियाभर के शीर्ष नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया है।
इसके साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कहा कि नसरुल्लाह का लंबे समय से चला आ रहा आतंकी शासन खत्म हो गया है।
भारत ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ती अशांति के बीच, बेरूत में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को चेतावनी भरा बयान जारी किया है, जिसमें उन्हें अधिक सतर्क रहने और लेबनान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
यह सलाह इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बढ़ती चिंता को देखते हुए जारी की गई है।
शनिवार को 33 की मौत
इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष के विनाशकारी प्रभाव हुए हैं, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को इज़रायली हवाई हमलों के कारण 33 लोगों की मृत्यु हुई और 195 लोग घायल हुए।
ईरान ने अमेरिका पर लगाया आरोप
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि इस पूरे ऑपरेशन को अमेरिका ने समर्थन दिया, जिसमे नसरुल्लाह और अन्य लोगों की मौत हुई है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिर्फ दो हफ्तों के भीतर 1030 लोगों की जान चली गई है, जिसमे 156 महिलाएं और 87 बच्चे शामिल हैं। ये मौतें इजराइल के हमले के चलते हुई है।












Click it and Unblock the Notifications