ईरान में हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर जुल्म, मुर्दाघर में कराया जा रहा घिनौना काम, पागलखाना भी भेजा जा रहा
ईरान की मोरल पुलिस की हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद लंबे समय तक चले विरोध प्रदर्शन को दबाने के बाद अब ईरानी सरकार हिजाब प्रथा को लागू करने के लिए कठोर कदम उठा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की सरकार हिजाब ना पहनने वाली महिलाओं का मनोचिकित्सकों से इलाज करा रही है। इतना ही नहीं, कानून तोड़ने वाली महिलाओं से मुर्दाघर में शवों की सफाई कराने की सजा भी दी जा रही है।

आपको बता दें कि 16 सितंबर को महसा अमीनी की मौत के एक साल हो पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर ईरान की सरकार हिजाब को लेकर और सख्त नियम बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।
ईरानी सरकार के इन कठोर नियमों का विरोध करते हुए 61 वर्षीय ईरानी अभिनेत्री अफसाने बेयेगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह बिना हिजाब के नजर आ रही थीं।
इससे नाराज होकर ईरान सरकार ने ईरान सरकार पर दो साल की जेल की सजा सुनाई दी है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री को हर हफ्ते मनोचिकित्सक के पास काउंसलिंग के लिए जाने का निर्देश दिया गया है।
बेयेगन ईरानी सरकार के गुस्से का शिकार होने वाली इकलौती नहीं हैं। हाल ही में एक अंतिम संस्कार में हिजाब के बजाय टोपी पहनने के लिए एक अन्य अभिनेत्री को नाराजगी झेलनी पड़ चुकी है।
ईरानी न्यायाधीशों ने अभिनेत्री अज़ादेह समदी को सजा सुनाते हुए उसे हर हफ्ते मनोचिकित्सक के पास काउंसलिंग के लिए जाने का आदेश दिया। एक अन्य मामले में, तेहरान अदालत ने एक महिला को बिना हिजाब के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर एक महीने तक मुर्दाघर में लाशों को साफ करने का आदेश दिया है।
फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को अस्पताल में इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, महिलाओं को नौकरी से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है।
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में हिजाब न पहनने वाली महिलाओं की सजा को 2 महीने से बढ़ाकर अधिकतम 10 साल करने पर चर्चा चल रही है। हिजाब न पहनने वाली महिलाओं के लिए वर्तमान में अधिकतम जुर्माना 1 हजार रुपए है, जिसे 70 हजार करने की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि ईरान में हिजाब लंबे समय से विवाद का मुद्दा रहा है। 1979 की इस्लाम क्रांति के बाद ईरान में 1983 से हिजाब को लागू कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications