ईरान ने इजरायली मालवाहक जहाज को किया जब्त, एमएससी एरीज में 17 भारतीय सवार: सूत्र
Iran Seizes Israeli Cargo Ship: ईरान ने शनिवार को इजरायली मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है। जब्त इजरायली जहाज एमएससी एरीज में 17 भारतीय भी सवार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान ने इज़राइली मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि मालवाहक जहाज 'एमएससी एरीज' को ईरान ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के माध्यम से ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

फारस की खाड़ी से होकर गुजर रहा जहाज
द टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, एमएससी एरीज़ को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई के तट से होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाते हुए देखा गया था। जहाज ट्रैकिंग साइट मरीन ट्रैफिक के अनुसार, जहाज वर्तमान में फारस की खाड़ी से होकर गुजर रहा है।
ईरान जल्द ही इजरायल पर करेगा हमला- जो बाइडेन
इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जितनी जल्दी हो सके इजरायल पर हमला करेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमला जल्द से जल्द होगा।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ऐसे जहाज में बैठी है, जिसमें छेद ही छेद है, डिंडोरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान
लगातार क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई यह घटना
बता दें कि यह घटना अक्टूबर में गाजा में इजरायल के अभियान की शुरुआत के बाद से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई है। जहां इजरायल और उसके सहयोगी अमेरिका का लेबनान, सीरिया, इराक और यमन में ईरान समर्थित समूहों के साथ बार-बार टकराव हुआ है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, ईरान के इजराइल पर हमले की चेतावनी के बाद एयर इंडिया ने बदला अपना रूट












Click it and Unblock the Notifications