Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईरान ने इजराइली जासूसी हेडक्वार्टर को बम से उड़ाया, इराक में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बहुत बड़ा झटका

Iran Attack Israel's spy headquarters: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है, कि उन्होंने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में इजराइल के "जासूसी मुख्यालय" पर हमला किया है। ईरान की राज्य मीडिया ने सोमवार देर रात रिपोर्ट दी है, कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सीरिया में भी हमला किया है।

7 अक्टूबर को इजराइल और फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से पूरे मध्य पूर्व में फैले संघर्ष के बढ़ने की चिंताओं के बीच ये हमले हुए हैं, जिसमें ईरान के सहयोगी भी लेबनान, सीरिया, इराक और यमन से युद्ध में प्रवेश कर रहे हैं।

Iran Attack Israel’s spy headquarters

इजराइल के जासूसी कार्यालय पर हमला

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा है, कि "जायोनी शासन के हालिया अत्याचारों के जवाब में, जिसके कारण गार्ड्स और एक्सिस ऑफ़ रेसिस्टेंस के कमांडरों की हत्या हुई... इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में मुख्य मोसाद जासूसी मुख्यालयों में से एक को बैलिस्टिक मिसाइलों से नष्ट कर दिया गया है।"

आपको बता दें, कि ये हमले उस वक्त किए गये हैं, जब पिछले महीने सीरिया में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई थी और ईरान ने बदला लेने की कसम खाई थी। मरने वाले रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सदस्यों में एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल था, जो सीरिया में सैन्य सलाहकार के रूप में काम कर चुका था।

7 अक्टूबर को हमास लड़ाकों द्वारा इजरायली क्षेत्र में किए गए हमले और उसके बाद गाजा और लेबनान में इजरायली बमबारी अभियानों के बाद से, लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के 130 से ज्यादा लड़ाके इजराइली हमलों में मारे गए हैं।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बयान में कहा गया है, "हम अपने देश को आश्वस्त करते हैं, कि गार्ड्स का आक्रामक अभियान शहीदों के खून की आखिरी बूंदों का बदला लेने तक जारी रहेगा।"

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक आवासीय क्षेत्र में कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल के उत्तर-पूर्व में किए गए हमलों के अलावा, गार्ड ने कहा है, कि उसने "सीरिया में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और इस्लामिक स्टेट सहित ईरान में आतंकवादी अभियानों के अपराधियों को नष्ट कर दिया है।"

आपको बता दें, कि इस महीने की शुरुआत में, इस्लामिक स्टेट ने ईरान के दक्षिणपूर्वी करमान शहर में शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के स्मारक पर हुए दो विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

ईरान, जो इजराइल के साथ युद्ध में हमास का समर्थन करता है, वो अमेरिका पर गाजा में इजरायली अपराधों का समर्थन करने का आरोप लगाता है। अमेरिका ने कहा है, कि वह अपने अभियान में इज़राइल का समर्थन करता है लेकिन मारे गए फ़िलिस्तीनी नागरिकों की संख्या पर चिंता जताई है।

इराक ने की ईरानी हमले की निंदा

हालांकि, इराकी कुर्द प्रधान मंत्री मसरूर बरज़ानी ने एरबिल पर ईरानी हमले की निंदा करते हुए इसे "कुर्द लोगों के खिलाफ अपराध" बताया है।

कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने एक बयान में ईरानी हमले को "अपराध" बताते हुए कहा, कि एरबिल पर हमलों में कम से कम चार नागरिक मारे गए हैं और छह घायल हो गए हैं।

इराकी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने कहा, कि मृतकों में करोड़पति कुर्द व्यवसायी पेशराव डिज़ायी और उनके परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जब एक रॉकेट उनके घर पर गिरा, जिसमें सभी की मौत हो गई।

डिज़ायी, जो सत्तारूढ़ बरज़ानी कबीले के करीबी थे, उनके पास ऐसे व्यवसाय थे जो कुर्दिस्तान में प्रमुख रियल एस्टेट परियोजनाओं का नेतृत्व करते थे। सुरक्षा सूत्रों ने बताया है, कि इसके अलावा, एक रॉकेट एक वरिष्ठ कुर्द ख़ुफ़िया अधिकारी के घर पर और दूसरा कुर्द खुफिया केंद्र पर गिरा था।

वहीं, ईरानी हमले के बाद फिलहाल इजराइल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है, कि ये हमला इजराइल के लिए काफी बड़ा झटका है। वहीं, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एरबिल हवाईअड्डे पर हवाई यातायात रोक दिया गया।

ईरान ने अतीत में भी इराक के उत्तरी कुर्दिस्तान क्षेत्र में हमले किए हैं, और ईरान ने अपने हमलों की यह कहकर बचाव किया है, कि इस क्षेत्र का उपयोग ईरानी अलगाववादी समूहों के साथ-साथ उसके कट्टर दुश्मन इज़राइल के एजेंटों के लिए एक मंच के रूप में किया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+