Iran में युद्ध के 2 महीने बाद बेहतर हुए हालात, तेहरान से इन देशों के लिए शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट्स

Iran resumes commercial Flights: तेहरान के साथ संघर्ष विराम वार्ता को बचाने के लिए अमेरिकी दूत शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को पाकिस्तान जाएंगे। यह कदम तब उठाया जा रहा है जब ईरान ने अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है, जबकि उसके शीर्ष राजनयिक इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं इजरायल और अमेरिका से लंबे तनाव के बाद ईरान ने अपनी कर्मशियल उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। इसे दोनों देशों के संघर्ष के बाद सामान्य स्थिति की वापसी का संकेत माना जा रहा है।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को लगभग दो महीने बाद पहली रेगुलर कमर्शियल फ्लाइट्स की उड़ानें संचालित हुईं।

Iran resumes commercial Flights

तेहरान से इन देशों के लिए शुरू हुई कमर्शियल फ्लाइट

सरकारी मीडिया के मुताबिक, उड़ानें इस्तांबुल (तुर्की), मस्कट (ओमान) और मदीना (सऊदी अरब) के लिए रहीं। यह कदम हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम उपरांत आया, जब ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र खोला। वाणिज्यिक उड़ानें बहाल होना अब स्थितियों के स्थिर होने का स्पष्ट संकेत है।

क्‍या अमेरिका और ईरान के बीच खत्‍म हो गया है तनाव?

यह नया राजनयिक प्रयास ऐसे समय में हो रहा है जब एक अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम ने अधिकांश लड़ाई पर विराम लगा दिया है। हालांकि, जमीनी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र अभी भी भारी दबाव में हैं। खासकर, होर्मुज़ Strait of Hormuz का तनाव वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति बाधित कर रहा है, जिससे संघर्ष विराम के बावजूद आर्थिक दबाव कायम है।

इस बीच, कूटनीतिक गतिविधियां तेज़ हुईं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद पहुंचकर पाकिस्तान के सैन्य-राजनीतिक नेतृत्व से कई दौर की बातचीत की। पाकिस्तान फिर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

दूसरी ओर, ट्रम्प प्रशासन ने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ-जेयर्ड कुश्नर को पाकिस्तान भेजने का निर्णय लिया ताकि वार्ता बढ़े। व्हाइट हाउस का कहना है, ईरान से सकारात्मक संकेत मिले हैं, पर सीधे संवाद के बजाय अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+