ईरान: खामेनेई ने इजराइल को दी चेतावनी, कहा- बमबारी रोक दो वर्ना मुसलमानों को कोई रोक नहीं पाएगा

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी तो उसे इसके गंभी नतीजे भुगतने होंगे।

पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि अगर जायोनी शासन के अपराध जारी रहे, तो मुसलमान और रेजिस्टेंस फोर्स अधीर हो जाएंगे और फिर उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

Ayatollah Khamenei warn Israel

खामेनेई ने कहा कि दुनिया भर के मुसलमान गुस्से में हैं। इजराइल को तुरंत बमबारी रोक देनी चाहिए। खमेनेई ने हमास के हमले के बारे में कहा, "चाहे ज़ायोनी शासन कुछ भी करे, वह अपनी निंदनीय विफलता की भरपाई नहीं कर सकता।"

खामेनेई ने कहा कि गाजा में फलस्तीनियों के खिलाफ अपराधों के लिए जायोनी शासन के अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

खामेनेई का यह बयान ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजराइल के खिलाफ कुछ ही घंटों में एक व्यापक कार्रवाई संभव है।

सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने भी इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा था कि इजरायल को गाजा में जमीनी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जा सकती और अगर वो ऐसा करता है तो उसे नतीजे भुगतने होंगे।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में है, जिसमें लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और तेहरान समर्थक इराकी मिलिशिया भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि इजराइल में 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से ही इजराइली सेनाएं गाजा पर लगातार बम बरसा रही हैं। ये हमले दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और राफाह में किए गए हैं।

फिलिस्तीन के अधिकारियों ने कहा है कि 24 घंटे में वहां 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। जंग में अब तक इजराइल के 1400 लोग, गाजा के 2808 लोग और वेस्ट बैंक के 57 लोग मारे गए हैं।

आपको बता दें कि इजराइली सेना 10 हजार सैनिकों के साथ गाजा में जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सेना को बस सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बाइडेन के दौरे की वजह से गाजा में इजराइल के जमीनी हमले में देरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+