ईरान में किर्गिस्तान का कार्गो प्लेन क्रैश होने से कम से कम 16 लोगों की मौत
तेहरान। ईरान में किर्गिस्तान का कार्गो प्लेन क्रैश होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हुई हैं। मरने वालों में सभी प्लेन के क्रू मेंबर बताए जा रहे हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से बोइंग 707 क्रिगिज कार्गो प्लने पश्चिमी तेहरान में क्रैश हुआ है।

ईरान के स्टेट टीवी के मुताबिक, पश्चिमी तेहरान के साफादाश्त प्रांत में प्लेन क्रैश होते ही उसमे तुरंत आग लग गई। यह घटना दक्षिण पश्चिमी तेहरान से 30 किमी की दूरी पर हुई है। इस घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया जा चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन कार्गो एयरपोर्ट पर लैंड होने के बजाय नॉन-कमर्शियल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। यह प्लेन किर्गिस्तान के बिश्केक से ईरान ट्रैवल कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications