इजराइल पर हमले के बाद ईरान में डर! गैस फिलिंग स्टेशन पर वाहनों की लंबी कतार, क्या है वजह?

Iran- Israel conflict: ईरान की ओर से बरसाई गईं 200 मिसाइलें टागरेट के भेद पाने में कामयाब नहीं हुईं। आईडीएफ ने हमले को नाकाम कर दिया। इजराइल पर हमले के बीच ईरान के गैस फिलिंग स्टेशनों पर वाहनों की लगी लंबी कतार देखी गई। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में कतार में खड़े वाहन फ्यूल की प्रतीक्षा में हैं। इस वीडियो को लेकर एक अलग ही दावा किया जा रहा है।

इजराइल पर ईरान के हमले को लेकर अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक अहम बैठक के दौरान अमेरिकी सेना को इजराइन की मदद करने के लिए कहा है। इस बीच इजरायली रक्षा दल आईडीएफ ने बी ईरान में जवाबी कार्रवाई करने को कहा है।

Iran gas station pic after missile attack

ईरान के हमले के बीच तेजी से पहले राष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच खुद ईरान के नागरिकों में अनिश्चितता बढ़ गई है। देश में युद्ध की आशंका के बीच गैस फिलिंग स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतार यूं ही नहीं है। कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि लोगों को डर है कि अगर उनके वाहनों में जल्दी फ्यूल खत्म हो गया और युद्ध के दौरान गैस स्टेशन बंद हो गए तो मुश्किल हो जाएगी।

वाीडियो को लेकर दावा ये भी किया जा रहा है कि ईरान में लोगों का मानना है कि अगर इजराइल हमला करता है, तो फ्यूल का वितरण प्रभावित होगा। ऐस में वाहनों के लिए ईंधन की किल्लत अगर बनती है, तो हमले के वक्त अगर लोगों को सुरक्षित जगह की तलाश के लिए कहीं जाना हुआ तो भी मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग गैस फिलिंग स्टेशनों पर फ्यूल भरवाने के लिए पहुंचे हैं, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+