Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Nuclear Weapons: 2 सप्ताह में परमाणु हथियार बना सकता है ईरान, अमेरिका ने नई रिपोर्ट में दी चेतावनी

अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के पास दो सप्ताह के भीतर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है। एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिलहाल ईरान परमाणु कार्यक्रम नहीं चला रहा है।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी 'सामूहिक विनाश के हथियारों का मुकाबला करने के लिए 2023 रणनीति' रिपोर्ट में कहा कि ईरान के पास रिकॉर्ड समय में हथियार बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी जानकारी है। यह रिपोर्ट शुक्रवार (29 सितंबर) को प्रकाशित हुई।

 Iran can make nuclear bomb

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा अनुमान है कि ईरान इस समय परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं चला रहा है, लेकिन दो सप्ताह से भी कम समय में परमाणु उपकरण के लिए पर्याप्त विखंडनीय सामग्री का उत्पादन करने की क्षमता रखता है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां नहीं दे रहा है। वह परमाणु संयंत्रों में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगाने की अनुमति भी नहीं दे रहा है। इसलिए वह किस स्तर का यूरेनियम शोधन कर रहा है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल रही है।

अमेरिका इस बात से भी चिंतित है कि ईरान आक्रामक उद्देश्यों के लिए डुएल यूज सेंट्रल नर्वस सिस्टम का उपयोग कर रहा है। यह ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 2231 इस महीने समाप्त होने वाली है। इसने ईरान को परमाणु हथियारों से जुड़ी लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता विकसित करने से रोक दिया था।

क्या पश्चिम ईरान पर अपने प्रतिबंध जारी रख सकता है?

गुरुवार (28 सितंबर) को ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा कि वे प्रस्ताव समाप्त होने के बाद भी ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु प्रसार संबंधी प्रतिबंध बरकरार रखेंगे।

दुनिया में परमाणु हथियारों और परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था 'इंटरनेशनल एटमिक एनर्जी एजेंसी' यानि IAEA ने इसी साल अप्रैल महीने में कहा था, कि ईरान ने यूरेनियम को 84% तक इनरिच यानि समृद्ध कर लिया है, जो बम के बनाने के लिए आवश्यक 90% से थोड़ा ही कम है। यानि, यूरेनियन इनरिच 90 प्रतिशत होते ही ईरान परमाणु बम बनाने लायक हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+