Iran ने Israel के सबसे बड़े हॉस्पिटल पर किया अटैक, कई लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

Israel Iran War: ईरान ने इज़राइल के सबसे बड़े और प्रमुख अस्पताल, सोरका मेडिकल सेंटर पर मिसाइल हमला किया है, जिससे भारी जनहानि हुई है। यह अस्पताल लगभग 10 लाख लोगों को सेवाएं प्रदान करता है और दक्षिणी इज़राइल का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने इस हमले की पुष्टि की है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने भी नुकसान और घायल लोगों की सूचना दी है। वर्तमान में स्थिति का आकलन किया जा रहा है, और अस्पताल ने लोगों से इस समय यहां आने से बचने की अपील की है।

IDF ने क्या कहा?

IDF ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, 'मिसाइल हमले के दौरान कई स्थानों को निशाना बनाया गया। जिनमें से एक दक्षिणी इज़राइल के सबसे बड़े अस्पताल पर भी लगा।' AFP की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को नुकसान पहुंचा है और कई हिस्सों में व्यापक तबाही हुई है। उन्होंने आगे बताया, 'हम फिलहाल हुए नुकसान और घायल होने वालों की जानकारी जुटा रहे हैं। इस समय हम जनता से अस्पताल आने से बचने की अपील करते हैं।'हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फायर ब्रिगेड ने AP को बताया कि मेडिकल बिल्डिंग और आवासीय इलाकों दोनों को निशाना बनाया गया है, हालांकि चोटों की कोई तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

Israel

ये भी पढ़ें Israel Iran War: ईरान में खामनेई के बाद कौन संभाल सकता है बागडोर, जानें दावेदारों की पूरी कुंडली

इज़राइल ने दिया करारा जवाब

इसी बीच, इज़राइली हवाई हमलों ने ईरान के कई अहम स्थानों को निशाना बनाया है, जिनमें अराक हैवी वाटर रिएक्टर भी शामिल है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि अराक सुविधा, जो तेहरान से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, हमले से पहले खाली कर दी गई थी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि "कोई रेडिएशन खतरा नहीं है। हालांकि इज़राइल ने स्थानीय निवासियों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी थी, सेना ने हमलों के संबंध में और विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में ईरान के अन्य इलाकों को भी टार्गेट किया गया है।

ये भी पढ़ें Iran पर हमले की तैयारी में अमेरिका! ट्रंप बोले- अगला हफ्ता बहुत बड़ा होने वाला है, सैन्य बलों की तैनाती तेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+