Iran Visa: ईरान में भारतीयों को मिलेगी बिना वीजा के एंट्री, इन 4 शर्तों के साथ आराम से घूम सकेंगे विदेश

ईरान ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा की जरूरत खत्म कर दी है। अब पर्यटन के लिए जाने वाले नागरिक सिर्फ पासपोर्ट के साथ ईरान जा सकते हैं। सरकार के इस कदम का उद्देश्य ईरान में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देना है।

बीते साल ईरान ने कहा था कि वो कुल 33 देशों के लिए वीजा की बाध्यता खत्म करने जा रहा है। अमेरिकी प्रतिबंध झेल रहे ईरान के इस कदम को मित्र देशों के साथ संबंध मजबूत करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Indians DO NOT need visas

ईरान ने घोषणा की है कि भारत के नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत 4 फरवरी 2024 से निम्नलिखित शर्तों के अधीन समाप्त कर दी जाएगी।

1. साधारण पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीजा के देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिसके तहत वे अधिकतम 15 दिन रहेंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता है।

2. बिना वीजा के ईरान जाने की सुविधा केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए ईरान जाने वाले लोगों पर लागू होगा।

3. यदि भारतीय नागरिक लंबी अवधि के लिए ईरान में रहना चाहते हैं या फिर छह महीने की अवधि के भीतर कई बार वहां का दौरान करना चहाते हैं या फिर उन्हें अन्य प्रकार के वीजा की आवश्यकता है, तो उन्हें भारत में इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंधित प्रतिनिधित्व के माध्यम से आवश्यक वीजा प्राप्त करना होगा।

4. इस अनुमोदन में उल्लिखित वीज़ा उन्मूलन विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों पर लागू होता है जो हवाई सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करते हैं।

आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं और चाबहार बंदरगाह प्रोजेक्ट में भारत की प्रमुख हिस्सेदारी है। पिछले साल अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान इस संगठन में शामिल हुआ था। भारत ब्रिक्स का अहम सदस्य है। ईरान भी इस साल की शुरुआत में इस संगठन का हिस्सा बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+