पानी को लेकर ईरान और अफगानिस्तान की छिड़ी लड़ाई, 4 की मौत, तालिबान बोला- 24 घंटे में ईरान को जीत लेंगे

तालिबान और ईरान के बीच नदी के पानी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलियां चल रही हैं जिनमें दो ईरानी और एक तालिबानी लड़ाके की मौत हो गई है।

Taliban and Iranians clash

अफगानिस्तान और ईरान की सेनाओं के बीच बॉर्डर पर पानी के लिए लड़ाई छिड़ गई। दोनों देशों के बीच ईरान के सिस्तान और अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत की सीमा पर भारी गोलीबारी हुई। इसमें तालिबान के एक लड़ाका और ईरानी सेना के 3 सैनिकों की मौत हो गई।

ईरानी की सरकारी एजेंसी IRNA ने दोनों देशों के बीच इस्लामिक रिपब्लिक बॉर्डर पर हुई गोलीबारी की जानकारी दी है। IRNA ने तालिबान को पहले गोलीबारी शुरू करने का जिम्मेदार ठहराया। वहीं, तालिबान के मुताबिक, इस जंग की शुरुआत ईरान ने की थी।

ट्विटर पर तालिबानी कमांडर अब्दुल हामिद खोरासानी का एक वीडियो शेयर किया गया है। हामिद वीडियो में स्थानीय भाषा में कह रहा है कि जिस उत्साह के साथ वे अमेरिकियों के खिलाफ लड़े थे, उससे कहीं ज्यादा जोश के साथ ईरान के खिलाफ लड़ेंगे।

हामिद खोरासानी ने कहा है कि अगर तालिबानी नेताओं ने मंजूरी दी तो वे 24 घंटे के भीतर ईरान पर जीत हासिल कर लेंगे। एक अन्य वीडियो में दावा किया गया कि तालिबान ने निमरोज प्रांत में एक ईरानी चौकी पर कब्जा कर लिया है।

जवाब में ईरान ने भी तालिबान को मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान किया है। ईरान के पुलिस चीफ अहमदरजा रदान ने कहा कि उनकी सेना हर हमले का जवाब देगी। ईरान ने कहा है कि तालिबानी हुकूमत को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

दोनों देशों के बीच हेलमंद नदी के पानी पर अधिकार को लेकर विवाद है। इसी महीने की शुरुआत में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तालिबान को हेलमंद नदी पर ईरान के जल क्षेत्र के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान इस लड़ाई में मिसाइल, तोपों और मशीन गन्स का इस्तेमाल कर रहा है। इनमें से अधिकतर हथियार वे हैं जो 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिकी सेना वहां छोड़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+