मुंह में फटी iPhone की बैटरी, ब्लास्ट से मचा हड़कंप

आईफोन के पुराने फोन स्लो होने के बाद अब उसकी बैटरी को लेकर बड़ी खबर आई है। चीन में आईफोन की बैटरी खरीदने गए एक शख्स के मुंह में ये फट गया। एक शख्स ने बैटरी को जांचने के लिए इसे अपने मुंह में रखा और तभी ये फट गया।

Recommended Video

    China में Blast हुई iPhone की battery, बाल-बाल बचे लोग | वनइंडिया हिंदी
    iphone

    बीजिंग। आईफोन के पुराने फोन स्लो होने के बाद अब उसकी बैटरी को लेकर बड़ी खबर आई है। चीन में आईफोन की बैटरी खरीदने गए एक शख्स के मुंह में ये फट गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो काफी चौंकाने वाला है। एक शख्स ने बैटरी को जांचने के लिए इसे अपने मुंह में रखा और तभी ये फट गया।

    बैटरी जांचने के लिए मुंह में रखा

    बैटरी जांचने के लिए मुंह में रखा

    चीन में एक शख्स अपने आईफोन की बैटरी को बदलवाने एक स्टोर में गया। बैटरी असली है या नहीं, ये जांचने के लिए उसे बड़ा ही अलग तरीका सूझा। वो आईफोन की बैटरी को अपने मुंह में रखकर बाइट करने लगा।

    बैटरी फटने का कारण स्पष्ट नहीं

    बैटरी फटने का कारण स्पष्ट नहीं

    जैसी ही उसने बैटरी को बाइट किया तभी बैटरी फट गई। बैटरी फटने से वहां खड़े सभी लोग चौंक गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आईफोन की बैटरी फटने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    बैटरी पर छिड़ी नई बहस!

    बैटरी पर छिड़ी नई बहस!

    आईफोन की बैटरी फटने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि ये बैटरी नकली थी, वहीं कई लोगों ने एप्पल पर आरोप लगाया है। स्मार्टफोन कंपनी एप्पल की तरफ से अभी तक इसपर कोई बयान नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+