सैमसंग गैलैक्सी नोट 7 के बाद अब आईफोन 7 में ब्लास्ट
नई दिल्ली। हाल ही में सैंमसंग के गैलेक्सी नोट 7 में लगातार ब्लास्ट की खबरों ने यूजर्स को डराया हुआ था, अब आईफोन-7 में भी ब्लास्ट की खबरे हैं।

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर आईफोन 7 स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें आईफोन 7 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
रेडिट पर एक यूजर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें दावा किया गया है कि आईफोन 7 में ब्लास्ट हुआ है। यूजर के अनुसार बैट्री चार्ज करते हुए नहीं बल्कि खरीदकर घर लाते हुए ही इसमें ब्लास्ट हो गया।
खबर है कि इन तस्वीरों के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कंपनी ने इस ग्राहक से संपर्क किया है और फोन को बदलने की बात कही है।
किया गया और सहकर्मी की डीटेल ली गई। कंपनी ने कहा कि यूजर का फोन रिप्लेस कर दिया जाएगा। मामला टेक्सास का बताया जा रहा है।
हाल ही में सैमसंग को स्मार्टफोन गैलक्सी नोट 7 में लगातार ब्लास्ट की खबरों के बीच इसे रीकॉल किया है।












Click it and Unblock the Notifications