जेब में रखे आईफोन में हुआ ब्‍लास्‍ट, अब थर्ड डिग्री बर्न इंजरी झेल रहा यूज़र

सिडनी। आईफोन 6 का प्रयोग आज एक स्‍टैंडर्ड बन गया है लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया में हुई घटना के बाद से सीईओ टिम कुक को भी इसके बारे में फिर से सोचना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले 34 वर्ष के गैरेथ क्‍लीयर रविवार को अपनी बाइक पर थे तभी उनके जेब में रखे मोइबाल फोन में जोरदार ब्‍लास्‍ट हुआ।

apple-iphone-6-exploded-australia

गैरेथ ने छह माह पहले ही आईफोन 6 खरीदा था और अब इसकी वजह से उन्‍हें थर्ड डिग्री बर्न इंजरी को झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

गैरेथ बाइक से गिर गए थे और इसके बाद उनके फोन में ब्‍लास्‍ट हुआ। आमतौर पर अब तक फोन के चार्जिंग में लगे होने और उस समय ब्‍लास्‍ट की खबरें आई हैं। लेकिन गिरने के बाद आईफोन में ब्‍लास्‍ट की इस घटना को पहली घटना बताया जा रहा है।

गैरेथ ने बताया है कि उन्‍होंने ब्‍लास्‍ट से पहले पहले धुएं पर ध्यान दिया था। गैरेथे फिलहाल सिडनी के रॉयल नॉर्थ शोर हॉस्पिटल में हैं जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। न्यूज कॉर्प्स के अनुसार, गैरेथ को पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ वक्‍त लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+