कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF से मिली 1.4 बिलियन डॉलर की मदद

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी कोरोना संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण 134 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले से ही बदहाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को कोरोना वायरस ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। वहीं मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मदद का हाथ बढ़ाया है। IMF ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत दी है।

 International Monetary Fund approves $1.4 billion in coronavirus aid to Pakistan

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान के लिए 1.4 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त कर्ज को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सामने मदद की गुहार लगाई थी। आईएमएफ ने उनकी मदद पर प्रतिक्रिया लेते हुए अतिरिक्त कर्ज को मंजूरी देते हुए 1.4 बिलियन डॉलर के कर्ज को मंजूर कर दिया है। गुरुवार को आईएमएफ ने इस रकम को मंजूरी देते हुए कहा कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने रैपिड फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट के तहत पाकिस्तान की कोरोना वायरस से लड़ने के लिए, इलाज के लिए जरूरी चीजों की खरीद को तत्काल पूरा करने के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर की राशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के स्वास्थ्य और राहत कार्य को मजबूती देने के लिए यह सहायता राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को कम करना है।

पाकिस्तान में कोरोना संकट के कारण आर्थव्यवस्था मंदी की ओर जा रहा है। आर्थिक मंदी की स्थिति को देखते हुए आईएमएफ पाकिस्तान को 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने पर तैयार हो गया है। इस कर्ज से पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान लंबे वक्त से इस कर्ज के लिए गुहार लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+