International Yoga Day 2023: लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में लोगों ने किया योग, अमीश त्रिपाठी ने भी लिया हिस्सा
इस वीडियो में कई लोग ट्राफलगर स्क्वायर में योगा करते हुए दिख रहे हैं। पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी ने भी ट्राफलगर स्क्वायर पर आयोजित योगा सेशन में हिस्सा लिया। अमीश त्रिपाठी ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर म
हर साल की तरह इस साल भी देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस को लेकर दुनिया भर के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में कई लोग योग करते हुए नजर आए।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन हाई कमीशन और लंदन के मेयर ने मिलकर कराया था। चर्चित लेखक अमीश त्रिपाठी ने भी इसमें हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई, ने इसका वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में कई लोग ट्राफलगर स्क्वायर में योगा करते हुए दिख रहे हैं। पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी ने भी ट्राफलगर स्क्वायर पर आयोजित योगा सेशन में हिस्सा लिया। अमीश त्रिपाठी ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में योग सत्र में भाग लेने का "शानदार अनुभव" बताया।
अमीश त्रिपाठी ने कहा कि उनका योगा का अनुभव काफी शानदार रहा। यह लंदन में एक प्रतिष्ठित जगह है। इस जगह को देखने हर कोई आता है। हमने सुबह के समय यहां योगा किया, जोकि पूरे दिन की शुरुआत करने के लिए एक जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय तेज बारिश हो रही थी और मौसम अच्छा होते ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि सेंट्रल लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में आज आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में और सभी समुदायों से लोग आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम का पद संभालने के बाद संभवतः यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी योग दिवस पर देश से बाहर होंगे।
मोदी सरकार के 2014 में आने के बाद से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने खुद 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।
Recommended Video
बीते रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने सभी से योग दिवस मनाने और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications