कुलभूषण जाधव केस में 18 फरवरी से सुनवाई करेगा इंटरनेशल कोर्ट

नई दिल्ली। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई अगले साल 18 फरवरी से 21 फरवरी तक होगी। सुनवाई द हेग के पीस पैलेस में 18 से 21 फरवरी 2019 को होगी। जाधव कथित तौर पर आतंक फैलाने के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को वहां की मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। पिछले साल मई में भारत ने जाधव के मामले को आईसीजे में उठाया था।

International Court of Justice Kulbhushan Jadhav case hearing from 18 to 21 February 2019

आईसीजे की प्रेस रिलीज के मुताबिक, चार दिन चलने वाली पब्लिक हियरिंग में 18 फरवरी को दो सेशन में सुनवाई होगी, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे भारत का पक्ष सुना जाएगा और इसके बाद पाकिस्तान की दलील सुनी जाएगी। 19 फरवरी को कोर्ट पाकिस्तान का पक्ष सुनेगा। 20 फरवरी को भारत का जबकि 21 फरवरी को पाकिस्तान का पक्ष सुना जाएगा।

पाकिस्तान का दावा है कि उन्होंने बलूचिस्तान से जासूसी के आरोप में जाधव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 47 साल के जाधव को पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी थी। पाकिस्तान का कहना है कि कुलभूषण ईरान से पाकिस्तान में घुसे थे और वहां आतंक फैलाने का काम किया। वहीं भारत का दावा है कि जाधव के खिलाफ पाकिस्तान के आरोप गलत हैं। जाधव को फांसी की सजा होने के बाद भारत की ओर से इस मामले को भारत की तरफ से इस मामले को ICJ के सामने उठाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+