'बहरे' एलन मस्‍क के बनाए रॉकेट से अंतरिक्ष में भी मचा शोर, जानें मस्‍क के बारे में खास बातें

मस्‍क जब बच्‍चे थे तो उनके माता-पिता का लगता था कि वह बहरे हैं। ऐसा इसलिए था क्‍योंकि जब वे उनसे बात करते तो मस्‍क दूरी पर खड़े रहकर बस उन्‍हें घूरते रहते थे। उनके इस बर्ताव से उन्‍हें लगा कि मस्‍क को सुनने में कोई समस्‍या है और उन्‍हें डॉक्‍टर के पास ले जाया गया।

मंगलवार को अंतरिक्ष विज्ञान और इससे जुड़े विषयों में रूचि रखने वालों के लिए एक एतिहासिक दिन था। एक कार को सबसे भारी रॉकेट फॉल्‍कन हैवी की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस रॉकेट को अमेरिकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने निर्मित किया था। इस कीर्तिमान के बाद हर कोई एलन मस्‍क के बारे में बात कर रहा है। अगर आप नहीं जानते हैं कि एलन मस्‍क कौन हैं तो आपको बता दें कि स्‍पेसएक्‍स, एलन की ही कंपनी है और आज यह कंपनी अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा को जरूरी साजो-सामान देने का काम करती है। 46 वर्ष के एलन आज कई मायनों में युवाओं के आदर्श हैं। एलन न सिर्फ स्‍पेसएक्‍स बल्कि टेस्‍ला के भी माल‍िक हैं और टेस्‍ला दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कार को बनाने और ट्रांसपोर्ट इंडस्‍ट्री को बदलने में लगी हुई है। आज आप ऑन लाइन पेमेंट करते समय जिस पे पाल को देखते हैं उसे किसी और ने नहीं बल्कि एलन ने ही तैयार किया था।

साउथ अफ्रीका के हैं एलन

साउथ अफ्रीका के हैं एलन

एलन मस्‍क को आज अमेरिका के टॉप सीईओ में से गिना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं। साल 2002 में जब मस्‍क की उम्र 31 वर्ष थी तो उन्‍हें अमेरिका की नागरिकता दी गई। 17 वर्ष की उम्र में मस्‍क साउथ अफ्रीका से कनाडा आए और फिर अमेरिका की मशहूर पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी में उन्‍होंने एडमिशन लिया।

सिर्फ दो दिन में छोड़ा कॉलेज

सिर्फ दो दिन में छोड़ा कॉलेज

ग्रेजुएट होने के बाद मस्‍क कैलिफोर्निया आ गए और यहां पर उन्‍होंने स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां पर उनका मकसद फिजिक्‍स में ग्रेजुएशन करना था लेकिन सिर्फ दो दिनों के बाद ही उन्‍होंने कॉलेज छोड़ दिया। एलन ने तय किया कि वह इंटरनेट बूम का फायदा उठाएंगे।

पहली कंपनी 307 मिलियन डॉलर में बेची

पहली कंपनी 307 मिलियन डॉलर में बेची

मस्‍क ने कॉलेज छोड़ने के तुरंत बाद अपनी पहली कंपनी जिप-2 की शुरुआत की। जिप-2 उस समय ऑनलाइन न्‍यूजपेपर को मैप और बिजनेस डायरेक्‍ट्रीज मुहैया कराती थी। साल 1999 में एलन की उम्र उस समय सिर्फ 29 वर्ष थी और इस उम्र में ही उन्‍होंने अपनी पहली कंपनी को 307 मिलियन डॉलर में बेचा था। 1999 में ही मस्‍क ने एक्‍स.कॉम की शुरुआत की और इसके साथ ही उन्‍होंने ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पे पाल को शुरू किया। हालांकि इस कंपनी को ईबे ने 1;5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया।

माता पिता समझते थे बहरे हैं मस्‍क

माता पिता समझते थे बहरे हैं मस्‍क

मस्‍क जब बच्‍चे थे तो उनके माता-पिता का लगता था कि वह बहरे हैं। ऐसा इसलिए था क्‍योंकि जब वे उनसे बात करते तो मस्‍क दूरी पर खड़े रहकर बस उन्‍हें घूरते रहते थे। उनके इस बर्ताव से उन्‍हें लगा कि मस्‍क को सुनने में कोई समस्‍या है और उन्‍हें डॉक्‍टर के पास ले जाया गया। डॉक्‍टर ने उनके एडेनॉइड्स को भी निकाल दिया। इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

अपना वीडियो गेम डिजाइन किया

अपना वीडियो गेम डिजाइन किया

मस्‍क ने 12 वर्ष की उम्र में अपने लिए एक वीडियो गेम डिजायन किया था जिसका नाम ब्‍लास्‍टर था। इस वीडियो गेम को उन्‍होंने 1984 में बेच दिया और इसके बदले उन्‍हें 500 डॉलर मिले थे।

बॉन्‍ड की एक कार के मालिक हैं मस्‍क

बॉन्‍ड की एक कार के मालिक हैं मस्‍क

एलन मस्‍क ने साल 2013 में 866,000 डॉलर के बदले लोट्स एस्‍प्रिट सबमरीन कार को खरीदा था। इस कार का प्रयोग साल 1977 में आई जेम्‍स बॉन्‍ड सीरिज की सुपरहिट फिल्‍म स्‍पाइ हू लव्‍ड मी में प्रयोग किया गया था। मस्‍क ने यह कार एक निलामी में खरीदी थी। मस्‍क ने बाद में इस कार को टेस्‍ला के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ अपग्रेड करने का भी ऐलान किया।

 मॉडल हैं मस्‍क की मां

मॉडल हैं मस्‍क की मां

एलन मस्‍क की मां माए 69 वर्ष की उम्र में कवरगर्ल के पेज पर आई थीं। मस्‍क की मां पहली बार किसी मैगजीन के कवर पेज आईं और इसके बाद उन्‍होंने कई ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट्स जैसे रेवलॉन के लिए मॉडलिंग भी की। साल 2013 में बियॉन्‍से के गाने हॉन्‍टेड में भी माए नजर आईं।

घर पर खर्च करने के शौकीन

घर पर खर्च करने के शौकीन

मस्‍क काफी खर्चीले हैं और वह आलिशान घरों पर खर्च करते हैं। मस्‍क ने लॉस एंजिल्‍स में 24.25 मिलियन डॉलर की रकम के साथ हाल ही में पांचवा घर खरीदा है। वह अब तक 72 मिलियन डॉलर की रकम अपने आलिशान घरों पर खर्च कर चुके हैं।

पांच बच्‍चों के पिता मस्‍क

पांच बच्‍चों के पिता मस्‍क

एलन मस्‍क के पांच बच्‍चे हैं और यह बच्‍चे उनके पूर्व पत्‍नी जस्टिन विल्‍सन से हैं। साल 2004 में वह जुड़वां बच्‍चों ग्रिफिन और जैवियर के पिता बने और पिफर इसके बार साल 2006 में एक साथ तीन बच्‍चों डैमियन, सैक्‍सॉन और काई के पिता बने। इसके अलावा दोनों का एक और बेटा था जिसका जन्‍म साल 2002 में हुआ था लेकिन 10 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+