एयर एशिया के लापता विमान के समुद्र में गिरने की संभावना
जकार्ता। एयर एशिया के लापता बयान क्यूजेड़ 8501 की तलाश अभी जारी है। लेकिन विमान को खोजने के अभियान में जुटे अधिकारियों का कहना है कि जहाज के समुद्र में गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे लग रहा है कि जहाज समुद्र में गिर गया है।

आपको बता दें कि क्यूजेड 8501 विमान का रविवार सुबह 7.24 बजे संपर्क टूट गया था। विमान में 6 घंटे का ही ईधन था ऐसे में विमान से अभी तक कोई संपर्क नहीं होने की वजह से इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि जहाज समुद्र में गिरा हो। वहीं एयर एशिया के लापता विमान क्यूज़ेड 8501 की तलाश में दुनियाभर के देशों ने अपनी मदद देनी शुरु कर दी है।
युद्ध स्तर पर खोजी अभियान जारी
विमान इंडोनेशिया के सुरबाया शहर से सिंगापुर जा रहा था और इसमें 162 यात्री सवार थे। जहाज की तलाशी अभियान में कई हेलिकॉप्टर और जहाज लगाए गये हैं।विमान को खोजने में इंडोनेशिया के 12 समुद्री जहाज़, तीन हेलिकॉप्टर और पांच मिलिट्री एयरक्राफ़्ट विमान लगे हुए हैं।
इसके अलावा मलेशिया का एक सी-130 विमान, तीन जहाज़ और सिंगापुर का एक सी-130 विमान भी तलाश कार्य में जुटे हैं। जहाज से आखिरी बार संपर्क होने के समय पायलट ने खराब मौसम की बात कहते हुए असामान्य रूट की मांग की थी लेकिन पायलट ने किसी आपात स्थिति की बात नहीं कही थी।
वहीं एयर एशिया के मालिक टॉनी फ़र्नांडिस ने इस घटना को काफी दुखद करार देते हुए कहा कि यह उनके जीवन की सबसे बुरी घटना है। टॉनी ने कहा कि विमान में सवार लोगों के रिश्तेदारों और क्रू टीम के परिवारों की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा अभी हम कुछ भी नहीं सोच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications