चीन में अब influenza से हाहाकार! शीआन में भारी विरोध के बावजूद लॉकडाउन का सुझाव
चीन के शीआन शहर के जनता की नींद एक बार फिर से उड़ चुकी है। शहर में फ्लू का प्रकोप है और स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है।

चीन अभी भी कोविड लॉकडाउन के असर से उबरने की कोशिश कर रहा है। वहां की अर्थव्यस्था जीरो कोविड पॉलिसी की मार के चलते अभी भी हिचकोले खा रही है। ऐसे में वहां इनफ्लुएंजा के प्रकोप ने फिर से हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। एक ही हफ्ते में जिस रफ्तार से इस वायरस का कहर बरपा है, शीआन शहर के प्रशासन ने लॉकडाउन की तैयारी शुरू कर दी है। पहले ही कोविड के चलते वहां की जनता इस कदर परेशान हो चुकी है कि लोकल सोशल मीडिया पर विरोध भी किया जाने लगा है। जबकि, कम्युनिस्ट सरकार का विरोध कोई सामान्य सी बात नहीं है। गौरतलब है कि इस समय H3N2 इनफ्लुएंजा से दुनिया के कई देश पीड़ित हैं, जिसमें भारत भी शामिल है और इसकी रोकथाम के लिए सारी एहतियात बरती जा रही है।

चीन के शीआन में फ्लू लॉकडाउन का सुझाव-रिपोर्ट
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में शीआन शहर के प्रशासन ने इनफ्लुएंजा के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन का सुझाव दिया है, जिसके खिलाफ चाइनीज सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। चीन में यह नौबत तब आई है, जब भारत समेत दुनिया के कई देशों में फ्लू के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है और कुछ मामलों में तो मौत तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए चीन के शीआन शहर के प्रशासन ने फ्लू की गंभीर स्थिति में 'व्यापार, स्कूलों और भीड़ वाले स्थानों' को बंद करने की बात कही है।

चीन में तेजी से बढ़ रहा है फ्लू का प्रकोप
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से शनिवार को जारी साप्ताहिक कोविड सर्विलांस रिपोर्ट के अनुसार वहां फ्लू की पॉजिटिविटी रेट में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 5 मार्च से शुरू हुए सप्ताह में फ्लू की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 41.6% तक पहुंच चुकी थी, जो कि इससे पहले वाले सप्ताह के 25.1% के मुकाबले काफी ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 की पॉजिटिविटी दर 5.1% से घटकर 3.8% रह गई है।

Recommended Video
चाइनीज सोशल मीडिया पर शुरू है लॉकडाउन का विरोध
चीन की जनता अभी भी सख्त कोविड लॉकडाउन की त्रासदी से पूरी तरह से उबर नहीं पाई है और उसपर से फ्लू लॉकडाउन ने उसे कम्युनिस्ट राष्ट्र में भी अपनी बात रखने को मजबूर कर दिया है। चाइनीज सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स अंजाम की परवाह किए बगैर शीआन प्रशासन के विचारों पर उंगली उठा रहे हैं। वैसे चीन की अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने की कोशिशों में लग रही है, लेकिन विकास दर अभी भी चिंता की वजह बनी हुई है।

H3N2 संक्रमण के लक्षण
चीन का शीआन शहर पर्यटन का बड़ा केंद्र है। शांक्शी प्रांत में स्थित यह शहर मशहूर टेराकोटा वॉरयर्स के लिए भी विख्यात है। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक H3N2 एक गैर-मानव इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो आम तौर पर सुअरों में फैलता है और इंसानों को संक्रमित करता है। इसके लक्षण सामान्य मौसमी फ्लू वायरस की तरह होते हैं, जिसमें बुखार, कफ, नाक से पानी आना शामिल है। इसके अलावा शरीर में दर्द, मतली या उल्टी और दस्त की भी शिकायतें देखने को मिल सकती हैं।

मार्च के अंत से संक्रमण घटने की उम्मीद
दरअसल, H3N2 वायरस के मामले भारत समेत पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं और देश में दो मौतों की भी पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि इनफ्लुएंजा से संबंधित बीमारी पर नजदीकी नजर रखें और दवाई, मेडिकल उपकरणों और अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 से 5 मार्च के बीच का जो डेटा शेयर किया था, उसके मुताबिक देश में H3N2 के 451 मामले सामने आए थे। केंद्र सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि हालात पर नजदीकी निगरानी रखने पर मार्च के अंत से संक्रमण में कमी देखने को मिल सकती है।

-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications