पाकिस्तान में 20 रुपये पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद महंगाई का तांडव, 100% से ज्यादा बढ़ी सामानों की कीमत
Pakistan Inflation: ऋण के जाल में जकड़े पाकिस्तान में महंगाई तांडव मचा रहा है और देश में महंगाई ने हर एक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सेंसेटिव प्राइस इंडिकेटर (SPI) से पता चलता है, पाकिस्तान में इस साल महंगाई दर में 29.83 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और पिछले साल के मुकाबले, पाकिस्तान में कई सामानों के दाम 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं।
पाकिस्तान में इस हफ्ते भी महंगाई दर में करीब 1.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इस महीने कीमत बढ़ने की वजह पेट्रोल की कीमत में करीब 20 रुपये की गई बढ़ोतरी है। पाकिस्तान में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 273 रुपये हो गई है।

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है, कि पेट्रोलियम उत्पादों सहित 23 आवश्यक वस्तुएं काफी महंगी हो गई हैं, जबकि चना दाल, मूंग दाल, चिकन, आटा, वनस्पति घी जैसी सात आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। हालांकि, सरसों के तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है।
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा
पाकिस्तान में पिछले हफ्ते के मुकाबले जिन वस्तुओं की कीमत में इजाफा हुआ है, उनमें टमाटर (16.85%), मिर्च पाउडर (7.58%), लहसुन (5.71%), प्याज (5.50%) शामिल हैं। वहीं, पाउडर वाला दूध (5.17%), अंडे (3.86%), चावल बासमती टूटा हुआ (2.06%), एलपीजी (9.82%), पेट्रोल (7.86%), और डीजल (7.82%) के दाम भी बढ़ गये हैं।
वहीं, कई जरूरी सामानों की कीमत पिछले साल के मुकाबले 100 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
जिन वस्तुओं की औसत कीमतों में साल-दर-साल (YoY) आधार पर वृद्धि दर्ज की गई, उनमें गेहूं का आटा (131.40%), सिगरेट (109.57%), गैस की कीमत (108.38%), चाय (97.71%) शामिल हैं। वहीं, चावल बासमती टूटा हुआ (82.86%), चावल सामान्य (72.73%), टमाटर (67.54%), मिर्च पाउडर (66.74%), चीनी (64.12%), चिकन (60.51%), जेंट्स स्पंज चप्पल (58.05%) ), गुड़ (57.75%), और आलू (55.75%) के दाम में भी भारी इजाफा हुआ है।
आपको बता दें, कि किसी भी देश में अगर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होता है, तो करीब करीब सभी सामानों के दाम बढ़ जाते हैं और पाकिस्तान में भी ऐसा ही हो रहा है। अगर किसी देश में 273 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा हो, तो समझा जा सकता है, कि उस देश के लोगों की स्थिति कितनी दयनीय हो सकती है।
पाकिस्तान में सब्जियों के दाम में करीब 38 प्रतिशत का इजाफा हो गया है और फलों की कीमत 18 प्रतिशत बढ़ गये हैं।
वहीं, पाकिस्तान घटते विदेशी मुद्रा भंडार से फिर से बुरी तरह जूझ रहा है और आईएमएफ से ऋण मिलने के बाद फिर से आर्थिक संकट में फंस गया है।
30 जून को ही आईएमएफ ने पाकिस्तान को उसके ऋण भुगतान में चूक से बचने के लिए 3 अरब अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दी थी।
अत्यधिक मुद्रास्फीति और आयात पर प्रतिबंधों के बीच, पाकिस्तान के पास अभी भी आयात के लिए एक महीने से कम का विदेशी मुद्रा भंडार है और पाकिस्तान दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जो विश्लेषकों का कहना है, कि पाकिस्तान का डिफॉल्ट होना तय है।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Israel Iran War Impact: भुखमरी के शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! WFP की रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications