सजा ए इश्क: गैर मर्द से दोस्ती पर महिला को मस्जिद में बरसे कोड़े
बाली। एक महिला को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने कोड़े बरसाए गए। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पराए मर्द से दोस्ती की थी। कोडे बरसाने की यह सजा महिला को शरिया कानून की तहत दी गई जिसके तहत उसे मस्जिद के बाहर कोड़े मारे गये। घटना इंडोनेशिया की है। संभोग के दौरान महिला की निकली आवाजें 'ISIS महान है', पड़ोसी ने बुला दी पुलिस

महिला को जबरन घुटने के बल बैठने को मजबूर किया गया और फिर नकाबपोश शख्स ने उस पर कोड़े बरसाए। कोड़े मारे जाने के बाद महिला स्टेज पर ही गिर गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं उस शख्स को भी खूब कोड़े बरसाए गये जिसके साथ महिला के संबंध होने की बात कही जा रही थी।
क्या कहता है शरिया कानून
शरिया कानून के मुताबिक, कोई भी महिला और पुरुष यदि पति-पत्नी नहीं हैं, तो उन्हें करीब आने और दोस्ताना संबंध रखने की अनुमति नहीं है। ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications