इंडोनेशिया में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ फूटा गुस्सा, शरणार्थी शिविर पर छात्रों ने किया हमला
Indonesia-Rohingya: दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश इंडोनेशिया में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है और इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में सैकड़ों विश्वविद्यालय छात्रों ने रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बनाए गये एक अस्थायी आश्रय स्थल पर हमला कर दिया है और उन्हें निर्वासित करने की मांग की है।
म्यांमार के उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ भेदभाव की नवीनतम घटना में, प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को बांदा आचे शहर के एक सम्मेलन केंद्र से 100 से ज्यादा रोहिंग्या को बाहर कर दिया।

इंडोनेशिया में रोहिंग्या के खिलाफ गुस्सा
नवंबर महीने से 1,500 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी आचे के समुद्री तट पर आ चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र का कहना है, कि यह आठ वर्षों में उनकी सबसे बड़ी आमद है। वहीं, रोहिंग्या मुस्लिमों की कई नौकाओं को इंडोनेशिया के स्थानीय लोगों ने समुद्र तट पर आने भी नहीं दिया। वहीं, कुछ नौकाओं को सिर्फ खाना खाने और जरूरी सामान लेने के लिए ठहरने दिया गया और फिर उन्हें वापस समुद्र में भेज दिया गया।
इंडोनेशिया से ताजा घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है, कि अलग अलग विश्वविद्यालयों के छात्र जैकेट पहने हुए हैं और कन्वेंशन सेंटर के बेसमेंट में भागते हुए, "उन्हें बाहर निकालो" और "रोहिंग्या की एंट्री बंद करो" जैसे नारे लगा रहे थे।
छात्रों को फर्श पर बैठे रोहिंग्या पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के सामान को लात मारते दिखाया गया है, जबकि डर से भरे रोहिंग्या मुस्लिमों को रोते हुए भी देखा गया है।
फिर शरणार्थियों को बाहर ले जाया गया, कुछ अपना सामान प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ट्रकों में रख दिया गया।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और भयभीत रोहिंग्या की सुरक्षा कर रही पुलिस के साथ हाथापाई की, लेकिन अधिकारियों ने अंततः छात्रों को शरणार्थियों को हटाने की अनुमति दे ही दी।
पुलिस ने शरणार्थियों को पास के दूसरे सरकारी कार्यालय में ले जाने से पहले ट्रकों पर चढ़ने में मदद की।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा, कि वह "कमजोर शरणार्थी परिवारों, जिनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं, उन्हें आश्रय देने वाली जगह पर भीड़ के हमले को देखकर बहुत परेशान थी" और उसने बेहतर सुरक्षा का आह्वान किया है।
यूएनएचसीआर के बयान में कहा गया है, कि "भीड़ ने पुलिस का घेरा तोड़ दिया और 137 शरणार्थियों को जबरन दो ट्रकों में डाल दिया, और उन्हें बांदा आचे में दूसरे स्थान पर ले जाया गया। इस घटना ने शरणार्थियों को स्तब्ध और आघात पहुंचाया है।"
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि यह हमला गलत सूचना और नफरत फैलाने वाले भाषण के समन्वित ऑनलाइन अभियान का परिणाम था।
आचे के लोग, जो रोहिंग्या मुस्लिमों से सहानुभूति तो रखते हैं, लेकिन उनका कहना है, कि उनकी धैर्य की इंतहा हो चुकी है। स्थानीय लोगों का दावा है, कि रोहिंग्या उनके दुर्लभ संसाधनों का उपभोग करते हैं और स्थानीय लोगों के साथ संघर्ष में आ जाते हैं।
स्थानीय लोगों का दावा है, कि रोहिंग्या शरणार्थी लूटपाट करते हैं और उनके आने के बाद क्राइम काफी बढ़ गया है।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रोहिंग्या के आगमन में हालिया वृद्धि के लिए मानव तस्करी को जिम्मेदार ठहराया है और अस्थायी आश्रय प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने का वादा किया है।
इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है और उसने कहा है, कि उसे म्यांमार से शरणार्थियों को लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, इसके बजाय उसने पड़ोसी देशों से बोझ साझा करने और उसके तटों पर आने वाले रोहिंग्या को फिर से बसाने का आह्वान किया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications