इंडोनेशिया: ज्वालामुखी विस्फोट से हर तरफ राख का गुबार, अलर्ट जारी
बाली में गुगुरा राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डे के प्रवक्ता एआर अय्यसन ने बताया कि ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण हर जगह केवल राख का गुबार दिखाई पड़ रहा है।
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में रुक-रुककर अगुंग पर्वत के ज्वालामुखी में हो रहे विस्फोट के कारण आसमान में राख और धुंए के चलते कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी में विस्फोट के चलते अब तक पांच हजार यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यही नहीं, अगुंग ज्वालामुखी के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से जल्द से जल्द हटने को कहा गया है।

बाली में गुगुरा राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डे के प्रवक्ता एआर अय्यसन ने बताया कि ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण हर जगह केवल राख का गुबार दिखाई पड़ रहा है। आसमान साफ न होने के कारण विमान सेवाओं को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।पुलु लंबोक पर लंबोक एयरपोर्ट को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी एयरपोर्ट पर पांच हजार यात्री फंसे हुए हैं जबकि विस्फोट के आस-पास रहने वाले 24 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।ृ
इंडोनेशिया में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर अगुंग पर्वत के ज्वालामुखी में विस्फोट हो रहा है। तीन बार विस्फोट होने का असर रहा कि इससे निकलने वाले राख का गुबार 4000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया. ज्वालामुखी फटने से हर तरफ अंधेरा छाया हुआ है।इंडोनेशिया में ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण रद़द हुई विमान सेवाओं के चलते सैकड़ो भारतीयों के वहां फंसे होने की सूचना है। कितने भारतीय वहां फंसे है इसकी सही जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर बताया गया है वहां मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications