इंडोनेशिया की नेवी को लापता पनडुब्बी के अवशेष मिले, 53 क्रू मेंबर में से किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं

जकार्ता, 25 अप्रैल: इंडोनेशियाई की बाली द्वीप के पास लापता हुई पनडुब्बी का सुराग नेवी को मिल गया है। इंडोनेशिया की नेवी की ओर से कहा गया है कि कुछ अवशेष मिले हैं, जिनके आधार पर हम कह सकते हैं कि पनडुब्बी डूब गई है। पनडुब्बी में 53 सदस्यों का जो क्रू था, उसमें किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। ये पनडुब्बी बाली द्वीप के पास थी, इसी दौरान उससे संपर्क टूट गया था।

Indonesia navy, vessel with 53 crew members capsized, Indonesia, vessel, इंडोनेशिया, पनडुब्बी

इंडोनेशिया की नेवी की ओर से शनिवार को बताया गया है कि पनडुब्बी के जो अवशेष मिले हैं, उनकी जांच के बाद नहीं लगता कि उसके भीतर मौजूद 53 नौसैनिकों में से कोई जिंदा बचा होगा। पनडुब्बी का मलबा समुद्र में करीब 500 मीटर नीचे पाया गया है जबकि इस पनडुब्बी की अधिकतम 200 मीटर की गहराई तक जाने की सीमा थी। जिससे यह संकेत मिलता है कि वह डूबने के बाद टूट गई।

इंडोनेशिया के सेना प्रमुख हादी जाहजांतो ने कहा, इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि पनडुब्बी डूब चुकी है। ऐसा लगता है कि जब पनडुब्बी 300, 400 या 500 मीटर नीचे डूब रही होगी तो इसमें कुछ जगहों पर धीरे-धीरे दरारें पड़नी शुरू हो गई होंगी। हमें जो सबूत मिले हैं, वे उस पनडुब्बी के माने जा रहे हैं। पहले हमें लगा था कि पनडुब्बी लापता हो गई है, लेकिन अब उसके डूबने की आशंका है। पनडुब्बी के डूबने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पनडुब्बी बाली द्वीप से पानी में करीब 95 किमी दूर लापता हुई थी। यह बाली द्वीप के पास ही सैन्य अभ्यास के लिए रिहर्सल कर रही थी। जिसके बाद पनडुब्बी की तलाश के लिए जहाजों को उस क्षेत्र में भेजा गया। कई दूसरे देशों से भी इंडोनेशिया ने इस काम के लिए मदद मांगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+