Earthquake: इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही तीव्रता
Earthquake Indonesia: इंडोनेशिया के तलौद द्वीप पर मंगलवार की सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।
ये भूकंप के झटके 9 जनवरी को 02:18:47 IST पर 80 किमी की गहराई पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश: 4.75 और देशांतर: 126.38 पर पाया गया। भूकंप की लंबाई 126.38 दर्ज की गई।

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जान-माल को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पिछले हफ्ते, नए साल के दिन जापान में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया और जान-माल को भारी नुकसान हुआ। लगभग आठ सालों में देश के सबसे घातक भूकंप में कम से कम 100 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
जापान के पश्चिमी तट पर आए भूकंप ने बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया, जिससे होकुरिकु क्षेत्र में 23,000 घरों में बिजली नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications