Indonesia earthquake : अब तक 162 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत
Indonesia earthquake भयावह रूप लेता जा रहा है। सैकड़ों लोगों की मौत के अलावा घायलों की ट्रीटमेंट में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मृतकों का आकड़ा बढ़ रहा है। Indonesia earthquake java quake toll surging
Indonesia earthquake के कारण अब तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है। 300 से अधिक लोग घायल हैं। रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मरने वालों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में एक शक्तिशाली भूकंप में 162 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 326 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

रॉयटर्स ने पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे बचावकर्मी मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

रिक्टर पैमाने पर मापी गई भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कर्मी घायलों का तत्परता से इलाज करने में जुटे हैं। लोगों को अस्पतालों में भी भर्ती कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications