Video: इंडोनेशिया में शादी से पहले संबंध बनाने की सजा, चार जोड़ों की कोड़े से बेरहमी से पिटाई

इंडोनेशिया में शादी से पहले संबंध बनाने पर चार जोड़ों पर कोड़े बरसाए गये। शादी से पहले संबंध बनाने पर चार जोड़ों की इंडोनेशिया में कोड़ों से बेरहमी से पिटाई की गई।

जकार्ता: दुनिया में जहां शादी से पहले संबंध बनाना सही है या नहीं, इसपर बहस होती है, वहीं इंडोनेशिया में बिना शादी संबंध बनाने वालों पर कोरों की बरसात कर दी गई। एक दो नहीं बल्कि चार जोरों पर जमकर कोरे चलाए गये वो भी बकायदा लोगों की भीड़ के सामने। किसी भी लोकतांत्रिक देश में बालिग लोगों को शादी से पूर्व संबंध बनाने को लेकर कोई सजा का प्रावधान नहीं हैं, लेकिन इडोनेशिया में बिना शादी किए संबंध बनाने पर सजा दी गई है।

Indonesia ache couple

चार जोड़ों पर बरसाए गये कोड़े

दरअसल, ये घटना है इंडोनेशिया के आचे प्रांत की। जहां इस्लाम आधारित शरिया कानून के हिसाब से राज चलता है। और शादी से पहले संबंध बनाने पर प्रतिबंध है। आचे प्रांत में चार जोड़ों को शादी से पहले संबंध बनाने का दोषी पाया गया और फिर सभी पर 20-20 कोड़े मारने की सजा दी गई। आचे प्रांत में बकायदा लोगों की भीड़ बुलाई गई और फिर बारी बारी से सभी लड़का और लड़कियों को बीच में पेश किया जा रहा था और बकायदा उन्हें 20-20 कोड़े मारे जा रहे थे। एक तरफ कोरोना वायरस इंडोनेशिया में कहर बरपा रहा है, उसके बाद भी लोगों की भीड़ बुलाई गई और सभी लड़का-लड़की को 20-20 कोड़े मारे गये। वहां मौजूद कई लोगों ने कोड़े मारने की इस सजा को अपने मोबाइल में कैद भी किया।

मेडिकल टेस्ट के बाद पिटाई

रिपोर्ट के मुताबिक कोड़े मारने से पहले बकायदा सभी लड़का-लड़कियों का मेडिकल टेस्ट किया गया। फिर सभी को सार्वजनिक सभा में हाथों में हथकड़ी लगाकर जमीन पर बिठा दिया गया और फिर सजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि इस सजा में छूट मिलने की नियम नहीं है। कोड़े मारने वाला शख्स बकायदा नकाब में रहता है और उसका चेहका दिख नहीं रहा है। चारों जोड़ों को जमीन पर बिठाने के बाद उन्हें कोड़ने मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। सभी जोड़े को 20-20 कोड़े की सजा दी गई।

सिर्फ आचे में शरिया कानून

रिपोर्ट के मुताबिक पूरे इंडोनेशिया में शरिया कानून नहीं है बल्कि सिर्फ आचे प्रांत में ही शरिया के हिसाब से शासन चलता है। इंडोनेशिया में सिर्फ आचे प्रांत ही ऐसा है जहां सबसे भयानक सजा दी जाती है। इंडोनेशिया से पहले भी कोड़े मारने की सजा देने के वीडियो सामने आ चुके हैं। अनमास्क्ड उपन्यास लिखने वाले एडी न्गो ने पिछले साल 2 फरवरी 2019 को अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें भी शादी से पहले संबंध बनाने पर कपल को कोड़े मारे जा रहे थे। वो वीडियो भी इंडोनेशिया के आचे प्रांत का ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+