शादीशुदा होते हुए गैर मर्द से बनाए संबंध, साथ पी शराब, फिर शरिया पुलिस ने डेढ़ सौ कोड़े मारकर कंपा दी रूह

Indonesia के आचेह प्रांत में शरिया पुलिस ने गुरुवार को एक कपल को सार्वजनिक रूप से 140-140 कोड़े मारे। यह सज़ा उन्हें शादी के बाहर यौन संबंध और साथ में शराब पीने के आरोप में दी गई। यह घटना इस बेहद रूढ़िवादी इलाके में शरिया कानून लागू होने के बाद से दी गई सबसे कठोर सज़ाओं में से एक मानी जा रही है। इंडोनेशिया में आचेह ही एकमात्र ऐसा प्रांत है, जहां शरिया कानून का एक विशेष रूप लागू है।

पार्क में दर्जनों लोगों के सामने कोड़े

एक AFP रिपोर्टर के अनुसार, इस पुरुष और महिला को एक पब्लिक पार्क में दर्जनों दर्शकों की मौजूदगी में बेंत से पीटा गया। सज़ा के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और 140 कोड़े पूरे होने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस के ज़रिये अस्पताल ले जाया गया।

Indonesia

किस गुनाह के लिए कितने कोड़े?

बांदा आचेह के शरिया पुलिस प्रमुख मुहम्मद रिज़ाल ने AFP को बताया कि इस जोड़े को कुल 140 कोड़े दिए गए। उन्होंने कहा कि इनमें से 100 कोड़े विवाह-बाहर यौन संबंध के लिए और 40 कोड़े शराब पीने के आरोप में लगाए गए। रिज़ाल के मुताबिक, 2001 में आचेह को विशेष स्वायत्तता मिलने और शरिया कानून लागू होने के बाद से, यह अब तक दी गई सबसे अधिक कोड़ों वाली सजाओं में से एक है।

कुल छह लोगों को मिली सज़ा

यह जोड़ा उन छह लोगों में शामिल था, जिन्हें इस्लामिक कानून तोड़ने के आरोप में दंडित किया गया। इन छह में एक शरिया पुलिस अधिकारी और उसकी महिला साथी भी शामिल थे, जिन्हें एक निजी स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उस पुलिस अधिकारी और उसकी साथी को 23-23 कोड़े लगाए गए।

"अपने लोगों के लिए भी कोई छूट नहीं"

इस मामले पर शरिया पुलिस प्रमुख मुहम्मद रिज़ाल ने कहा- "जैसा हमने वादा किया था, हम किसी के लिए कोई अपवाद नहीं करते, खासकर अपने ही सदस्यों के लिए नहीं।" उन्होंने यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं शरिया पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन कानून सबके लिए बराबर है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी सजाएं

पिछले साल भी आचेह की शरिया अदालत ने दो पुरुषों को अवैध यौन संबंध का दोषी पाए जाने पर 76-76 कोड़े सार्वजनिक रूप से मारे थे। इन घटनाओं से साफ है कि आचेह में शरिया कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा रही। जिसके वीडियो वायरल होता रहता है।

आचेह में आज भी कोड़ों की सज़ा को समर्थन

आचेह प्रांत में आज भी जुआ खेलना, शराब पीना, समलैंगिक संबंध और विवाह-बाहर यौन संबंध जैसे अपराधों के लिए कोड़े मारने की सज़ा को मजबूत सामाजिक और कानूनी समर्थन प्राप्त है। यह कानून स्थानीय शरिया अदालतों के ज़रिये लागू किया जाता है और सार्वजनिक रूप से सज़ा दी जाती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+