इंडोनेशिया के सुमात्रा में भूकंप के तीव्र झटके, 6.0 मैग्नीच्यूड से कांपी धरती, क्या आएगी सुनामी?

इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' में स्थिति है, जो अकसर भूकंप के तीव्र झटकों और सुनामी से परेशान रहता है। प्राकृतिक आपदाओं से हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

indonesia strong earthquake,

Indonesia Earthquake: प्राकृतिक आपदाओं से हमेशा परेशान रहने वाले इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गये हैं, जिसे रिक्टर स्केल पर 6.0 मापा गया है। हालांकि, समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने बताया है, कि अभी तक गंभीर नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

इंडोनेशिया में भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया, कि भूकंप इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तट पर आया था, जिसका केंद्र आचेह प्रांत के सिंगकिल शहर से 48 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 48 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। स्थानीय समय के मुताबिक, भूकंप के ये झटके सुबह करीब साढ़े 6 बजे दर्ज किए गये हैं और अभी तक किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं, फिलहाल सुनामी की भी कोई चेतावनी नहीं दी गई है। आपको बता दें, कि प्रशांत क्षेत्र में स्थित इंडोनेशिया "रिंग ऑफ फायर" पर अपनी स्थिति के कारण अक्सर भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधियों का अनुभव करता है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं।

भूकंप से मचती रहती है तबाही

Recommended Video

      Mount Semeru Volcano Erupts: सबसे ऊंचा ज्वालामुखी माउंट सेमेरू फटा | वनइंडिया हिंदी *News

      इससे पहले पिछले साल 21 नवंबर को 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में इंडोनेशिनिया में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और पश्चिम में स्थित जावा के सियानजुर शहर में लगभग 600 लोग घायल हो गए थे। सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सूनामी के बाद से यह इंडोनेशिया में सबसे घातक था, जिसमें लगभग 4,340 लोग मारे गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+