दिल्ली से जेद्दाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह
नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान के करांची में इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी। ये इमरजेंसी लैडिंग एक यात्री की अचानक बिगड़ने के कारण करवानी पड़ी। इंडिगो फ्लाइट जब पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भर रही थी तब 55 वर्षीय भारतीय नागरिक यात्री की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद पायलट ने आवश्यक मेडिकल हेल्प के लिए कराची हवाई अड्डे से मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
मंजूरी मिलने के बाद, विमान कराची में उतरा, जहाँ एक मेडिकल टीम बीमार व्यक्ति की जांच के लिए मेडिकल टीम विमान पर आई। हालांकि मेडिकल इमरजेंसी के समाधान के बाद, जेद्दा में अपने मूल गंतव्य जेद्दाह पर जाने के बजाय उड़ान को नई दिल्ली वापस करने का निर्णय लिया गया।

इस डायवर्जन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा लेकिन इस इमरजेंसी लैंडिंग से और पाकिस्तान के कराची में फ्लाइट क्रू और मेडिकल कर्मियों के द्वारा तुरंत मेडिकल हेल्प के कारण यात्री की जान बच सकी।
55 वर्षीय भारतीय नागरिक से जुड़ी एक मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए, इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने तुरंत कार्रवाई की। ऑक्सीजन दिए जाने के बावजूद यात्री की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद पायलट ने कराची एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, अधिकारियों ने मानवीय आधार पर विमान को उतरने की अनुमति दी, ताकि यात्री को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके। विमान के कराची में उतरने के बाद, अस्वस्थ यात्री की देखभाल के लिए एक डॉक्टर तुरंत मौजूद था।
इंडिगो ने कहा, "आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, विमान कराची से रवाना हुआ और चिकित्सा यात्री को आगे की सहायता प्रदान करने के लिए अपने मूल स्थान पर वापस आ गया।" यह सुनिश्चित करते हुए कि यात्री को आवश्यक देखभाल मिले, विमान के जेद्दाह की यात्रा जारी रखने से पहले उन्हें दिल्ली में उतार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications