Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को मिला न्योता, कौन होंगे शामिल?

Donald Trump Oath: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को ट्रंप टीम की तरफ से न्योता मिला है, और विदेश मंत्रालय ने बताया है, कि इसमेंम शामिल होने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका का दौरा करेंगे।

आपको बता दें, कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 5 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस को हरा दिया था। वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुष्टि की है, कि वो ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

trump oath

भारतीय विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका (Donald Trump's inauguration)

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि "ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।" मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है, कि यात्रा के दौरान, जयशंकर नए अमेरिकी प्रशासन के सदस्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों से भी मिलेंगे, जो शपथ ग्रहण के मौके पर अमेरिका में होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ वैश्विक नेताओं को न्योता भेजा था, जिनमें अमेरिका के प्रतिद्वंदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं। हालांकि, ना ही अमेरिका और ना ही चीन ने अभी तक पुष्टि की है, कि शी जिनपिंग उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने वॉशिंगटन का दौरा करेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि शी जिनपिंग की जगह कम्युनिस्ट पार्टी का कोई बड़ा अधिकारी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई ग्लोबल लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस (MLK Day) के साथ होने वाला है, जिस दिन अमेरिका में अवकाश होता है, जो इस ऐतिहासिक अवसर को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। यह दूसरी बार होगा, जब शपथ ग्रहण दिवस उसी दिन होगा, जिस दिन एमएलके दिवस है, इससे पहले ऐसा 1997 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दूसरे शपथ ग्रहण के दौरान हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जो बाइडेन के अलावा, अर्जेंटीना के राष्ट्र्पति जेवियर माइली, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की शामिल हो सकती है। हालांकि, इस लिस्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है और ये जानकारी अमेरिकी मीडिया में प्रसारित हो रही रिपोर्ट्स पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+