जॉर्जिया में 11 भारतीयों की मौत कैसे? दूतावास ने जारी किया बयान, दी अहम जानकारी
जॉर्जिया में 11 भारतीयों की मौत की बाद भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है। एंबेसी ने कहा कि शवों की पहचान कर ली गई है। अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जबकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 11 भारतीय लोगों की मौत संभवतः जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड के चपेट में आने के चलते हुई है।
जॉर्जिया में ग्यारह भारतीय नागरिकों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन को लेकर भारतीय दूतावास ने दुख व्यक्त किया। दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शवों को शीघ्र स्वदेश भेजा जा सके। जॉर्जिया में भारतीय मिशन ने 16 दिसंबर को एक बयान में कहा, "हम शोक संतप्त परिवारों के भी संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

होटल की रेस्ट एरिया में पाए गए शव
जानकारी के मुताबिक, भारतीय नागरिकों के शव रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर रेस्ट एरिया में पाए गए हैं। सभी लोग वहीं पर कार्यरत थे। आपको बता दें कि गुडौरी जॉर्जिया में ग्रेटर काकेशस पर्वत श्रृंखला पर स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। इस मामले में जांच की कार्रवाई की जा रही है।
जॉर्जिया के गुडौरी के पहाड़ी रिसॉर्ट में कुल 12 लोग मृत पाए गए थे जिनमें से 11 लोग भारतीय थे। जानकारी के मुताबिक, जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है कि किसी भी पीड़ित पर हिंसा या शारीरिक चोट के कोई निशान नहीं थे। मृत्यु का सटीक कारण पता करने के लिए एक फोरेंसिक टेस्ट भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications