क्रूज से अचानक लापता भारतीय महिला की समुद्र में गिरने से मौत, बेटे ने CCTV के आधार पर की पुष्टि
Indian woman dies falling from cruise ship: सोमवार को सिंगापुर जलडमरूमध्य में एक क्रूज से लापता हुई भारतीय महिला को लेकर उसके बेटे ने पुष्टि की है, कि क्रूज से गिरने की वजह से महिला की मौत हो गई है।
64 साल की भारतीय महिला पहले लापता थी, जिसको लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था और परिवार को समझ नहीं आ रहा था, कि आखिर महिला क्रूज से कहां लापता हो सकती है, लेकिन सोमवार को सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है, कि सिंगापुर जलडमरूमध्य में एक क्रूज जहाज से गिरने से महिला की मृत्यु हो गई है।

महिला के बेटे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की है।
महिला के बेटे विवेक साहनी ने मंगलवार को स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज के क्लोज-सर्किट टेलीविजन फुटेज को देखने के बाद कहा, कि "फुटेज से हमें दुर्भाग्य से पता चला, कि मेरी मां का निधन हो गया है।" वहीं, महिला के दूसरे बेटे अपूर्व साहनी ने सोमवार को कहा था, कि उनकी मां को तैरना नहीं आता है।
क्रूज से गिरने से महिला की मौत
वहीं, सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कहा, कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह महिला के परिवार के संपर्क में है।
उच्चायोग ने मंगलवार रात कहा, कि "हम संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सिंगापुर के अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं और कानूनी प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बना रहे हैं।"
भारतीय उच्चायोग ने सहयोग बढ़ाने के लिए रॉयल कैरेबियन क्रूज कंपनी के भारत प्रमुख से भी संपर्क किया है और दोहराया है, कि वह इस अवधि के दौरान परिवार का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
भारतीय जोड़ा, स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज़ क्रूज पर चार दिवसीय यात्रा पर था, जो सोमवार सुबह पेनांग से सिंगापुर वापस आ रहा था। जब 70 साल के जेकेश उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी को अपने कमरे से गायब पाया और फिर महिला की खोजबीन शुरू हुई थी।
इस बीच, सिंगापुर पुलिस तट रक्षक और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना सिंगापुर बंदरगाह के पानी और सिंगापुर जलडमरूमध्य को कवर करते हुए महिला के शव को खोजने में सहायता कर रही है। यह चैनल के उत्तर में सिंगापुर के साथ मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर के बीच 113 किलोमीटर लंबा और 19 किलोमीटर चौड़ा व्यस्त शिपिंग मार्ग है।
सोमवार को हुआ था मामले का खुलासा
यह घटना सोमवार को रीता सहानी और उनके पति जकेश सहानी के साथ स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज पर सवार होकर पेनांग से सिंगापुर वापस जाते समय हुई। रिपोर्टों में कहा गया है, कि सोमवार इस जोड़े की चार दिवसीय यात्रा का आखिरी दिन भी था।
रिटायर्ड जकेश सहानी ने विशाल क्रूज जहाज पर अपनी पत्नी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने जहाज के चालक दल को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उन्हें बताया कि जहाज के ओवरबोर्ड डिटेक्शन सिस्टम को सतर्क कर दिया गया है, कि जहाज से सिंगापुर जलडमरूमध्य में कुछ गिर गया है।
जेकेश के बेटे, अपूर्व साहनी, जो क्रूज पर नहीं थे, उन्होंने कहा था, कि उनके परिवार के सदस्य अभी भी उनकी मां की वर्तमान स्थिति के बारे में अंधेरे में हैं। 39 साल के अपूर्व ने कहा था, कि उनकी मां को तैरना नहीं आता था, और उनके पिता के साथ पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की है।
अपूर्व ने कहा था, कि "हमने सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जिससे पुष्टि हो सके,. कि यह वही थी। हम केवल इतना जानते हैं, कि जहाज के चालक दल को लगता है कि वह पानी में कूद गई हैं।"
अपूर्व ने आरोप लगाते हुए कहा था, कि "बाद में मेरे पिता को क्रूज से नीचे उतरने के लिए कहा गया, क्योंकि क्रूज की एक और यात्रा शुरू होने वाली थी, लेकिन हमें लगता है कि वह अभी भी जहाज पर होंगी और कहीं फंस गई होंगी।"
अपूर्व ने कहा था, कि "वह छुट्टियों का आनंद लेने गईं थीं और क्रूज से कूदने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।"














Click it and Unblock the Notifications